उत्तराखंड: 05 सितंबर. 2025,(न्यूज डेस्क) शुक्रवार को देहरादून । नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने देशवासियों को त्योहार से पहले बड़ा गिफ्ट दिया है! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार 15 अगस्त 2025 को 79वें स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के लाल किले से कहा था कि इस बार देशवासियों की दीवाली बेहतरीन होगी। और उन्होंने अपना वादा समय पर पूरा कर दिखया। वही जिसमे क्रेद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2 सितंबर 2025 को 56वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में जानकारी दी।
वही जिसमें GST रिफॉर्म्स बेहतरीन हैं, टैक्स कम हुआ है, लेकिन गौर से देखिए, बारीकी से देखने पर ऐसा लग रहा है जैसे घर के किसी बड़े ने घरवालों की सेहत और घर को उन्नति के लिए नियम बनाए हो
1 पनीर, दुग्ध, रोटी, परांठा टैक्स फ्री, घी, सूखे मेवे काजू पिस्ता बादाम आदि पर टैक्स कम, कोल्ड ड्रिंक फास्ट फूड पर टैक्स बढ़ाया, यानी सेहतमंद खाओ उल्टा सीधा नहीं जंक फूड नहीं
2- सिगरेट शराब पुड़िया तंबाकू पर टैक्स बढ़ा यानि इन सब चीजों से दूर रहे ।
3- साबुन टूथपेस्ट तेल शैंपू शेविंगक्रीम आदि रोजमर्रा की चेजों पर टैक्स कम ताकि घर आराम से चल सके ।
4- रबर पेंसिल मैप्स ग्लोब चार्ट्स कॉपी टैक्स फ्री ताकि बच्चे खूब पढ़ सकें आगे बढ़ सकें
5- घर का सामान जैसे AC TV फ्रिज वॉशिंग मशीन आदि पर टैक्स कम ताकि घर पर बोझ ना बढे और आप आराम से जीवन व्यतीत कर सकें ।
6- घर बनाने की सामग्री जैसे सीमेंट आदि पर टैक्स कम ताकि हर परिवार अपना घर बना सके ।
7- हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस टैक्स फ्री यानी परिवार की सुरक्षा सर्वोपरि ताकि विपत्ति की स्थिति में आपको परेशान ना होना पड़े ।
8- जीवन रक्षक दवाएं टैक्स फ्री, बाकी दवाओं और मेडिकल उपकरणों पर न्यूनतम टैक्स ताकि आपको दवा सस्ती मिल सके, मेडिकल टेस्ट भी सस्ते
9 -ट्रैक्टर, कटाई मशीन, अन्य उपकरण, टैक्सी ऑटो रिक्शा आदि पर टैक्स कम ताकि आपकी आजीविका का इंतज़ाम हो सके, आप काम करें ।
11- छोटी कारों को नए जीएसटी सिस्टम के तहत और उपयोगी बना दिया गया है. सभी पेट्रोल, डीजल और हाइब्रिड कारें जिनकी लंबाई 4 मीटर से कम है व जिनमें 1200 सीसी से कम पेट्रोल इंजन या 1500सीसी से कम डीजल इंजन है, उन पर अब सिर्फ 18 फीसदी जीएसटी ही लगेगा। पहले इन गाड़ियों पर 28 फीसदी जीएसटी था। ये वाहन छोटी गाड़ियों के दायरे में आते हैं।
12-वहीं 4 मीटर से बड़ी कारों और 1200सीसी से ज्यादा पेट्रोल या 1500सीसी से अधिक डीजल इंजन वाले वाहनों पर जीएसटी को 28 फीसदी से बढ़ाकर 40 फीसदी कर दिया है. हालांकि, काउंसिल ने इन कारों पर लगने वाला सेस पूरी तरह से हटा दिया है।, जिसका सीधा सा मतलब है कि कारों पर लगने वाला कुल टैक्स कम हो गया है. यानी साइज, ईंधन या इंजन साइज़ कितना ही बड़ा हो, आने वाले समय में कारें वर्तमान की तुलना में ज्यादा किफायती होंगी।
10- छोटी कारों पर टैक्स कम लक्जरी कारों पर टैक्स ज्यादा, 350 सीसी से कम की बाइक पर टैक्स कम, यानी फालतू का दिखावा मत करो, जरूरत की उपयोगी चीज लो जैसा आपके पिता आपको समझते है कि जीवन कैसे जीना है यह टैक्स स्लैब बिल्कुल वैसा ही है, ऐसा लगता है जैसे घर के बड़ों ने बैठ कर टैक्स स्लैब बनाया हो, ताकि सेहत बनी रहे, घर चलने में दिक्कत ना हो, बच्चे पढ़ सके, घर का जरूरी सामान आ सके ।, नया घर बन सके, घर का कमाऊ मेंबर और घर वाले सुरक्षित रहे ।, जरूरत पड़ने पर इलाज करा सकें, सब काम धंधे में लगें, और कोई फालतू दिखावा ना करे ।
बस इतना ही है GST रिफॉर्म, मेरी नजर में यह बजट से भी बेहतर है, इसमें वो सबकुछ है जो मैं सरकार से पिछले कई सालों से मांग रहा था, ऐसा लग रहा है जैसे सरकार ने नहीं यह GST रिफॉर्म मैने खुद ने किया है ।
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और प्रधानमंत्री मोदी का यह अब तक का सबसे बेहतरीन फैसला है, इसकी जितनी तारीफ की जाए कम है । अब से सिर्फ दो ही जीएसटी टैक्स स्लैब 5 और 18 फीसदी लागू होंगे। वहीं, 12 और 28 फीसदी टैक्स स्लैब को समाप्त कर दिया है। नए जीएसटी स्लैब के तहत सरकार ने 100 से ज्यादा वस्तुओं के दाम घटा दिए हैं, इसका असर बहुत जल्द देखने को मिलेगा।
