उत्तराखंड: 21 MARCH 2026, रविवार को देहरादून आज रविवार को पूरे देश में आज ईद का त्योहार मनाया जा रहा था। दिल्ली के उत्तम नगर में ईद के मौके पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बता दें कि होली के दौरान झड़प में तरुण की मौत हो गई थी। सूत्रो के मुताबिक कुछ लोगों ने झड़प के बाद पुलिस और केंद्रीय बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। मस्जिदों के आसपास कड़ी निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है, ताकि त्योहार सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जा सके। दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश के बाद प्रशासन ने साफ कर दिया है कि किसी भी हाल में शांति भंग नहीं होने दी जाएगी। यही वजह है कि इस बार ईद का जश्न सुरक्षा के घेरे में मनाया जा रहा है। वही इस ईद के मौके पर उत्तम नगर में तनाव जारी है।
इस दौरान उत्तम नगर में आज ईद की रौनक तो है, लेकिन हवाओं में पुलिसिया पहरे की गंभीरता भी है। होली के दौरान हुई हिंसा के बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने खुद कमान संभाली है। इसका विरोध कुछ लोगों ने होली खेलकर की। इसके बाद पुलिस उनको हिरासत में लेकर चली गई. मौके पर भारी प्रशासन तैनात है। साथ ही विरोध करने वालों पर लाठी चार्ज कर रही हैं, वही विरोध करने वाले लोगों का कहना है कि हमने प्यार से न्याय मांगा था, जो हमारे भाई को नहीं मिला।
सूत्रो के मुताबिक इस ईद पर सभी की नजर दिल्ली के उत्तम नगर पर है. क्योंकि यहां होली के दिन एक हिंदू युवक की हत्या कर दी गई थी। जिसको लेकर पूरे इलाके में तनाव की स्थिति थी.ऐसे में ईद को लेकर यहां ईदगाह के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। दिल्ली के उत्तम नगर में सूरज हत्याकांड के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस को अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया था। जहां का एक वीडियो भी सामने आया है। वही जिसमें ईदगाह समिति की तरफ से सुरक्षा में तैनात जवानों पर फूल बरसाए जा रहे हैं।