यह योगदान आपदा प्रभावितों की सहायता के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा: CM

Spread the love

उत्तराखण्ड: 25 Oct 2025 शनिवार को देहरादून/राजधानी स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में उत्तरांचल ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से  भेंट की। इस दौरान बैंक प्रतिनिधियों ने उत्तराखंड में आपदा प्रभावितों की सहायता एवं पुनर्निर्माण कार्यों के लिए ₹ 35,49,371 की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान की।

इस दौरान सीएम धामी  ने इस सहयोग के लिए बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योगदान आपदा प्रभावितों की सहायता एवं पुनर्निर्माण कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा  समाज के सभी वर्गों द्वारा किया गया सहयोग अत्यंत सराहनीय है और इससे पीड़ितों को राहत प्रदान करने में भी सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर बैंक के चेयरमैन श्री हरिहर पटनायक, श्री राजीव प्रकाश, सुश्री भारती नौडियाल , श्री हरीश कण्डारी, श्री महिपाल डसीला मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.