UCC

ये त्योहार हमारी अलग-अलग संस्कृतियों को जोड़ते हैं और हमें मिल-जुलकर रहने का संदेश देते हैं: राज्यपाल

राज्यपाल ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, माघ और बिहू के अवसर पर देश और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

Spread the love

उत्तराखंड: 12 Jan.2026,सोमवार को देहरादून / राजधानी स्थित  लोक भवन देहरादून में  उत्तराखंड  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, माघ और बिहू के अवसर पर देश और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि भारत के ये त्योहार हमारी अलग-अलग संस्कृतियों को जोड़ते हैं और हमें मिल-जुलकर रहने का संदेश देते हैं। ये पर्व जीवन में खुशी, उत्साह और नई उम्मीदें लाते हैं तथा हमें प्रकृति से जुड़े रहने की सीख भी देते हैं।

उन्होंने कहा कि भारत की विविधता में एकता के प्रतीक ये सभी पर्व हमारी संस्कृति के वाहक हैं। विभिन्न क्षेत्रों में ये अलग-अलग रूप में मनाए जाते हैं लेकिन सबका ध्येय सामाजिक समरसता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। राज्यपाल ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इन त्योहारों को खुशी और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं और समाज में एकता बनाए रखें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.