UCC

वन कर्मीयों से मारपीट, वर्दी फाड़ने, महिला महिलाओं के साथ गाली गलौज, कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना

Spread the love

उत्तराखंड: 22 FEB.2026,  देहरादून / राजधानी स्थित आशारोड़ी क्षेत्रान्तर्गत वन  रेंज कार्यालय देहरादून में जानकारी के मुताबिक वन कर्मचारी के साथ मारपीट, कर्मियों की वर्दी फाड़ने और महिला कर्मचारियों के साथ गाली गलौज व कार्यालय में तोड़फोड़ करने के आरोप के बाद सख्त कार्रवाई हुई है ।

 वही   इससे पहले वन क्षेत्राधिकार आशारोड़ी रेंज रविंद्र कुमार ने थाना क्लेमेंट टाउन में शिकायत दर्ज कराई है कि शनिवार को सूचना मिली कि चंद्रमणि चौयला क्षेत्र में वन भूमि पर चारदीवारी निर्माण के लिए खुदाई का कार्य किया जा रहा है ।  सूचना पर वन विभाग के टीम राजकीय वाहन से मौके पर पहुंची जहां वैभव गौर के नाम के व्यक्ति श्रमिकों के साथ खुदाई करवा रहा था ।  स्टाफ की ओर से भूमि से संबंधित दस्तावेज मांगे जाने पर वह रेंज कार्यालय आया ।

बताया गया है कि आरोपियों ने परिसर में रखे करीब 10 गमले तोड़ दिए, कार्यालय को भी नुकसान पहुंचाया. राजकीय वाहन समेत अन्य मोटरसाइकिलों को भी नुकसान पहुंचाया गया है.  साथ ही आरोपियों ने एक वन आरक्षी की वर्दी फाड़ दी और कई कर्मचारियों को चोट पहुंचाई है ।  आरोपियों ने राजकीय अभिलेख फाड़े और कार्यालय में लगा इनवर्टर तोड़ दिया ।  महिला कर्मचारियों के साथ भी गाली गलौज और धमकी दी गई. इसी दौरान बाहर से दो वाहनों में शावेज शाह और राखी गौर समेत अन्य लोग भी कार्यालय में पहुंचे. स्टाफ के साथ मारपीट और धमकी देने लगे ।

कार्यालय पहुंचते ही उसने स्टाफ के साथ अभद्रता शुरू कर दी ।  वन क्षेत्राधिकार की शिकायत के आधार पर थाना क्लेमनटाउन में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है. सूचना देने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को अपने साथ ले गई ।

.

Leave A Reply

Your email address will not be published.