ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण वि.स. में सत्र शुरू हो गया, CM ने बजट सदन में पेश किया

Spread the love

उत्तराखंड: 09 MARCH-2026, सोमवार को देहरादून । गैरसैंण, उत्तराखंड  विधानसभा भवन, भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में सत्र के पहले दिन माननीय राज्यपाल उत्तराखंड जी के अभिभाषण के तत्पश्चात माननीय राज्यपाल  एवं माननीय अध्यक्ष, उत्तराखंड विधानसभा भवन परिसर स्थित गैलरी का अवलोकन किया गया।।  वही   इस गैलरी में उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति एवं लोककला को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।

गैरसैंण।  09 MARCH-2026, सोमवार को  आज  उत्तराखण्ड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में सोमवार से वर्ष 2026 का बजट सत्र शुरू हो गया। सत्र की शुरुआत राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह के अभिभाषण से हुई, जिसके बाद सदन की कार्यवाही प्रारम्भ हुई।

साथ ही इस बजट सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए लगभग 1.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट सदन में पेश किया, जिसे प्रदेश के विकास और कल्याणकारी योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 वही इस सत्र के पहले ही दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर तीखी नोकझोंक देखने को मिली। विपक्ष ने बेरोजगारी, महंगाई और प्रदेश की विभिन्न समस्याओं को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है, जिससे सदन के भीतर राजनीतिक माहौल काफी गर्म रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.