पुलिस कप्तान ने संस्कृत छात्रों को संस्कृत व अपनी संस्कृति का महत्व समझाया !

Spread the love

देहरादून/उत्तराखण्ड: 12 Oct.–2023: खबर…. राजधानी से बृहस्पतिवार को देहरादून स्थित   कन्या गुरुकुल महाविद्यालय, राजपुर रोड देहरादून में उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार  द्वारा  संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, उक्त प्रतियोगिता में आज दिनाँक 12/10/23 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान महोदय द्वारा दीप प्रज्वलित कर आज होने वाली प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया गया।

वही इस कार्यक्रम में एसएसपी देहरादून द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें संस्कृत तथा अपनी संस्कृति के महत्व के बारे में बताया, साथ ही सभी प्रतियोगियों को प्रतियोगिता के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। श्लोक वाचन: संस्कृत आशुभाषण, संस्कृत वाद विवाद, संस्कृत समूह गान, संस्कृत नृत्य एवं नाटक!

वही इस प्रतियोगिता के दौरान जनपद के 06 विकासखंडों से सीनियर वर्ग के 11 वीं कक्षा से पोस्ट ग्रेजुएट तक के छात्रों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार द्वारा पूरे प्रदेश में संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।  वही इस  कार्यक्रम के दौरान आज निम्नलिखित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया!

Leave A Reply

Your email address will not be published.