उत्तराखंड: 10 Oct. 2025, शुक्रवार को देहरादून । देशभर में करवा चौथ सुहागिन महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण पर्व है, करवा चौथ का उनको बेसब्री से इंतजार रहता है महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा और छलनी से चांद देखकर पूजा की। देशभर में करवा चौथ दिखा, चांद, अर्घ्य देकर सुहागिनों का महापर्व पूरा हुआ उन्होंने अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की प्रार्थना की।इसमें महिलाएं सजती संवरती हैं. महिलाएं सोने चांदी के आभूषण, कपड़े ,ब्यूटी प्रोडक्ट, चूड़ियां और मिट्टी के कर्वे सहित अन्य सामान की खरीदारी में जुटी हैं. घर के लिए साज सज्जा के सामान की भी मांग बढ़ गई है, जिसमें वे निर्जला व्रत रखती हैं और चांद देखने के बाद ही भोजन करती हैं। देर रात चांद दिखते ही सुहागिनों ने छलनी की आड़ से चंद्रोदय का दर्शन कर परंपरा पूरी की। चंद्रमा को अर्घ्य देकर पतियों के लंबे जीवन और सुख-समृद्धि की कामना की। 10 अक्टूबर को करवा चौथ के दिन चंद्रोदय रात 8.14 मिनट पर होगा.
व्रती महिलाओं को पतियों ने प्रसाद खिलाने के बाद पानी पिलाकर व्रत का पारण कराया।अखंड सौभाग्य व परिवार की सुख-शांति, समृद्धि के लिए सुहागिन महिलाओं ने शुक्रवार को दिनभर निर्जला व्रत रखा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, चंद्र देव की पूजा करने से पति-पत्नी के बीच के रिश्ते मजबूत होते हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है। 10 Oct.2025,शुक्रवार को करवा चौथ पर सुबह से ही घर-घर में उल्लास नजर आया। महिलाओं ने घरों व मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की। दिनभर महिलाओं ने पूजन सामग्री, करवे, साड़ियां खरीदी और हाथों में मेहंदी रचाई। पति-पत्नी का एक-दूसरे के प्रति स्नेह, समर्पण व आस्था का पर्व करवाचौथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पति से आशीर्वाद लें और उनके हाथों से मिठाई या कुछ मीठा खाकर व्रत खोलें। साथ ही बड़ों के चरण स्पर्श करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।
अगर करवा चौथ पर चंद्रमा बादलों की वजह से दिखाई न दे, तो व्रतधारी महिलाओं को घबराने की जरूरत नहीं है। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, ऐसे में भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए क्योंकि उनके मस्तक पर स्वयं चंद्रमा विराजमान हैं। इसलिए आप शिवजी की प्रतिमा या चित्र के सामने माथे पर विराजे चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित करें। इसके बाद श्रद्धा भाव से भगवान शिव की पूजा करें और उनसे पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करें। पूजा के बाद, पति के हाथों से पानी पीकर व्रत का पारण करें।
करवा चौथ से 1 दिन पहले बाजारों में महिलाओं की भीड़ उमड़ी है. सजने संवारने के लिए भी बड़ी संख्या में महिलाएं ब्यूटी पार्लर पहुंच रही हैं. बाजारों में भी खूब रौनक है. कपड़े की दुकान, मेकअप शॉप में महिलाएं जमकर खरीदारी कर रही हैं.