पुलिस के गिरफ्त में आये ढोंगी चोला उतार अपने मूल जनपद/राज्यों की ओर भागे

Spread the love
उत्तराखंड: 16 जुलाई 2025 बुधवार को देहरादून / राजधानी स्थित  ऑपरेशन कालनेमि के तहत अन्य राज्यों के गिरफ्तार ढोंगियों की  रिपोर्ट अन्य राज्य को भी की जाएगी सांझा जिससे ऐसे लोगों की निगरानी भी की जा सके।
जिसमें  मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशों पर देवभूमि में धर्म की आड में लोगो की भावनाओं व आस्थाओं से खिलवाड करने वाले छद्म भेषधारियों के विरूद्व “ऑपरेशन कालनेमि” अभियान चलाया जा रहा है।
देहरादून जनपद के  एसएसपी अजय सिंह द्वारा की जा रही लगातार कार्यवाही के भय है ऐसे फर्जी ढोंगी बाबा अपना नकली चोला उतारकर अपने अन्य कामों में लग गए है अथवा अपने मूल जनपद/राज्यों की ओर भागने लगे हैं।
वही इस  अभियान को सफल बनाने तथा लोगो की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले ढोंगी बाबाओं के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में ऐसे व्यक्यिों, जो साधु-संतों का भेष धारण कर लोगो को विशेषकर महिलाओं व युवाओ को भ्रमित कर उनकी व्यक्तिगत अथवा घरेलु समस्याओं का निदान करने का प्रलोभन देते हुए उन्हें वशीभूत करते हुए उनके साथ ठगी की घटनाओ को अजांम देते है, को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्व कठोर कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।
देहरादून  जनपद में लगातार चलाए जा रहे अभियान एवं दून पुलिस कप्तान की सख्ती का असर अब साफ दिखने लगा है। विगत दिवसों में दून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही के भय से अब ऐसे फ़र्ज़ी/ढोंगी बाबा जनपद देहरादून को छोड़कर वापस अपने मूल जनपदों/राज्यों की ओर भागने लगे है। इसी कार्यवाही के परिणाम स्वरूप आज दिनांक : 15-07-25 को दून पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के दौरान मात्र रायवाला क्षेत्र में ही 02 फ़र्ज़ी बाबा घूमते दिखाई दिए। जिन्हें  गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.