उत्तराखंड: 13 Jan.2026, मंगलवार को देहरादून / राजधानी स्थित *कोतवाली पटेलनगर देहरादून क्षेत्र में : 09-01-26 को वादी श्री शराफत पुत्र दिलशाद अली निवासी मकान 03 वन विहार मेहुँवाला देहरादून दवारा कोतवाली पटेलनगर में लिखित तहरीर दी कि 04 अज्ञात अभियुक्तों द्वारा रात्रि के समय उनके घर में घुसकर उनके परिजनों के साथ मारपीट कर एक लाख रुपये नगद व कुछ ज्वैलरी लूट लिये हैं। तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0- 15/2026 धारा 331(4)/309(6)/3(5) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
वही इस घटना की गम्भीरता एंव संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कोतवाली पटेलनगर पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक निर्देश दिये गये, जिसके अनुपालन में पुलिस टीमों द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए घटना स्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी-पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।
साथ ही पूर्व में इस प्रकार के अपराधों में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करते हुए उनका भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों से दिनांक: 13-01-26 को तेलपुर चौक के पास से चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना को अजांम देने वाले 05 अभियुक्तों 01: 1-बुशरान राणा 2- आसिफ उर्फ बबलू 3- इरफान 4- राजकुमार उर्फ अनिल तथा 5- वासिफ को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से वादी के घर से लूटी गई नगद धनराशि 91,950 रुपये व 02 अवैध तंमचे 315 बोर व 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर ,02 अवैध चाकू,01 आलानकब की बरामदगी की गई।
वही इस पूछताछ के दौरान घटना के मास्टर माइंड अभियुक्त बुशरान द्वारा बताया गया कि वह वादी की सगी बुआ का दामाद है तथा जगह-जगह अपने साथियों के साथ घूमकर कपडे की फेरी लगाने का काम करता हैं। अभियुक्त को जानकारी थी कि वादी शराफत द्वारा सहारनपुर स्थित अपनी जमीन का करोडों रू0 में सौदा किया गया है तथा बयाने के तौर पर उसके पास लगभग 01 करोड 80 लाख रू0 आने वाले हैं। जिस पर अभियुक्त द्वारा अपने 04 अन्य साथियो के साथ मिलकर शराफत के घर पर लूट की योजना बनाई तथा योजना के मुताबिक दिनांक: 08-01-26 की रात्रि में अभियुक्त अपने अन्य साथियों 1-आसिफ उर्फ बबलू 2-इरफान 3-राजकुमार उर्फ अनिल तथा 4-वासिफ को लेकर वादी के घर के पास गया
तथा उन्हें वादी का घर दिखाकर मौके से चला गया, अभियुक्त के साथियों द्वारा अपने पास रखे तमंचे तथा चाकू से घर मे मौजूद लोगों को डरा धमकाकर लूट की घटना को अजांम दिया गया, परन्तु वादी की उक्त जमीन का सौदा न हो पाने के कारण उसे बयाने की धनराशि नही मिल पाई, जिस कारण अभियुक्तों को घटना में वादी के घर से मात्र 01 लाख रू0 तथा कुछ ज्वैलरी ही मिली, जिसे लेकर अभियुक्त मौके से फरार हो गये। घटना में लूटी गयी ज्वैलरी की बरामदगी हेतु अभियुक्तों का मां0 न्यायालय से पी0सी0आर0 लिया जायेगा।
*