UCC

महंगे फोन का शौक ले पहुंचा सलाखों के पीछे

महंगे मोबाइल के शौक को पूरा करने के लिए अभियुक्तों द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम

Spread the love

उत्तराखंड: 27 Jan.2026,   मंगलवार को देहरादून । कोतवाली पटेलनगर स्थित क्षेत्रान्तर्गत   27/01/2026 को वादी सौरभ गोयल पुत्र अशोक गोयल निवासी 94 प्रिय लोक काँलोनी, फेस – 01, पटेलनगर, देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर लिखित तहरीर दी कि अभियुक्त आशु व अन्य के द्वारा उनकी दुकान से मोबाईल फोन चोरी किये गये हैं। तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-35/2026 धारा 303(2)/351(2)/352 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

वही इस घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये, जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा दिनांक – 27/01/2026 को मुखबिर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले 03 अभियुक्तों 1-आशु कुमार 2-केशव डबराल तथा 3-सुधांशु बडोनी को हरभजवाला स्थित खाली प्लॉट से गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से वादी की दुकान से चोरी किये गये अलग-अलग कम्पनियों के 02 मोबाइल फोन बरामद किये गये। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उन्हें महंगे फोन रखने का शौक था, जिसे पूरा करने के लिये उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.