उत्तराखंड: 15 अगस्त 2025, शुक्रवार को देहरादून / राजधानी स्थित स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की आन और तिरंगे की शान के लिए जिन लोगों ने कुर्बानियां दी उन्हें आज याद कर नमन किया जा रहा है। इस अवसर पर राजकिय प्राथमिक विद्यालय, जगतपुर ढालवाला सहासपुर ब्लाक देहरादून में शिक्षको व छात्रो ने 79 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम एवं अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापिका के सक्षम मार्गदर्शन में हुआ। सर्व प्रथम रा.प्रा.विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमति पुष्पारानी ने स्कूल प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया , तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रगान के पश्चात उन्होने देश के वीर शहीदों को नमन किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका श्रीमति पुष्पारानी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को देशभक्ति की भावना के साथ शिक्षा एवं अनुशासन को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में स्कूल की सहायक अध्यापिका श्रीमति नीरो देवी ने देश के आजादी में अपनी कुर्बनियाँ देने वाले वीर जवानों के बारे मे बताया तथा बच्चों का उत्साह बर्धंन किया ।
इस अवसर पर स्कूली छात्रों द्वारा विविध मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान गाया, वंदे मातरम और जय हिंद के साथ भारत माता की जय के नारे लगाए. वही इस मुख्य कार्यक्रम में शिक्षकगण, अभिभावक एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
स्कूल की संचालिका पुष्पारानी ने देश के शहीदों को नमन करते हुए सभी को 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि हमें उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों एवं क्रांतिकारियों के त्याग को सदैव स्मरण रखना चाहिए, जिनके बलिदान से हमें आज़ादी मिली। उन्होंने यह भी संदेश दिया कि सच्ची आज़ादी देश के प्रति सजगता और कर्मठता में निहित हैए अतः हमें सदैव राष्ट्रहित में तत्पर रहना चाहिए।