प्रधानाध्यापिका ने आन बान शान से 75वें राष्ट्रीय ध्वज फहराया,बच्चों ने माहौल देशभक्तिमय बना दिया!

Spread the love

देहरादून/उत्तराखण्ड: 26 Jan.–2024: खबर…. राजधानी से शुक्रवार को  आज कुछ नशा तिरंगे की आन का है… कुछ नशा मातृभूमि की शान का है… हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा… नशा ये हिंदुस्तान की शान का है…! वही इस  26 Jan. राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर देश भर में सरकारी व प्राइवेट संस्थानों, स्कूलों, कार्यालयों में शान से तिरंगा फहराया गया।

वही आज इस मौके पर  राजकीय प्राथमिक विद्यालय जगतपुर ढालावाला,सहसपुर ब्लॉक देहरादून स्थित प्रधानाध्यापिका श्रीमती पुष्पा रानी ने आन बान शान से तिरंगा फहरा कर राष्ट्रगान गाया गया। वही इसी के साथ प्रधानाध्यापिका सहित सभी छात्रो ने ध्वाजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। सर्व प्रथम प्रातः स्कूल के शिक्षको एवं  छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। आज स्कूल के सभी बच्चो ने राष्ट्रीय पर्व 75वें गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ से मनाया गया।  राष्ट्र गान के बाद छात्र-.छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। प्रधानाध्यापिका ने बच्चों को इस दिन का महत्व बताया गया। नीरो देवी

वही इस रा0प्रा0वि0 ढालावाला, सहसपुर ब्लाक के कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ ही विद्यालय की सहायक अध्यापिका श्रीमति नीरो देवी,अध्यक्ष रेखा देवी, प्रबंध समिति के सदस्य नीरज, ममता मंजू, भोजन माता कला देवी ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। साथ इस विद्यालय प्रांगण में आयोजित गणतंत्र दिवस का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापिका एवं सहअध्यापिका द्वारा भारत की महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर गणतंत्र दिवस को लेकर विद्यालय में समारोह में बच्चो ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। जिसमें देश प्रेम की गूंज चारों ओर सुनाई दी। इस आयोजन में विद्यार्थियों ने अपने देश की बहुमूल्य संस्कृति की अनूठी छवि प्रस्तुत कर सभी को देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत कर दिया।

इस दौरान स्कूल के छात्रों द्वारा मेरा देश रंगीला और मेरा देश मेरा मुल्क आदि देश भक्ति गानों पर संगीत एवं नृत्य की सुंदर प्रस्तुति भी पेश की गई। जिसने विद्यालय में उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

वही इस अवसर पर देश का संविधान लागू हुए 75 वर्षगांठ पूरे होने पर प्रधानाध्यापिका श्रीमती पुष्पा रानी  ने छात्रों को राष्ट्रीय ध्वज की महत्ता बताई व बच्चों को देशभक्तों के जीवन से अवगत कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ देश में मनाया जाता है यह वह दिन है। जब भारत ने अपने को संविधान लागू किया देश तो गणतंत्र राष्ट्र का दर्जा मिला।

साथ ही उन्होनें बताया कि, “बच्चों की प्रगति के लिए आपका सहयोग, मार्गदर्शन और सुझाव आवश्यक है। अपने बच्चों और उनकी इच्छाओ को पहचाने और उन पर विश्वास करे. उनकी तुलना कभी किसी और बच्चे से ना करें।  सबसे जरुरी बात उन्हें अपना समय दें, उनके साथ बैठे, बात करे। उनके दिन का हाल-चाल पूछे! उनके माता-पिता बनने से पहले उनके अच्छे दोस्त बने। बच्चों की नींव मजबूत होगी, तो निश्चित ही देश का अभ्युदय होगा और सफल बनेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.