गवर्नर ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर दिया अपना संदेश

Spread the love

उत्तराखंड: 26 Dec.2025, शुक्रवार को देहरादून / राजधानी स्थित  लोक भवन  में  प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर उत्तराखंड राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

वही , श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पावन प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का जीवन त्याग, साहस, शौर्य और पराक्रम की अनुपम मिसाल है। उन्होंने धर्म, संस्कृति और मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया तथा सत्य, न्याय और करुणा के मूल्यों पर आधारित एक आदर्श समाज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया।

राज्यपाल ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने अपनी शिक्षाओं और आदर्शों के माध्यम से संपूर्ण विश्व को प्रेम, समानता और सेवा का मार्ग दिखाया। उनका जीवन हमें सत्य के मार्ग पर अडिग रहने, अन्याय के विरुद्ध निर्भीक होकर खड़े होने तथा समाज में भाईचारे और सद्भाव को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी का जीवन दर्शन एवं उनकी शिक्षाएं आज भी मानवता के कल्याण के लिए पथ-प्रदर्शक हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.