गवर्नर ने दीपोत्सव पर्व एवं पर्वो की बधाई के साथ दिया बड़ा संदेश !

Spread the love

देहरादून/उत्तराखण्ड: 11 Nov.–2023: खबर…. राजधानी से शनिवार को देहरादून स्थित उत्तराखण्ड राजभवन में   राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजभवन में आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में राजभवन के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने सभी को दीपावली के शुभ अवसर पर मिठाई और उपहार भी वितरित किए।

वही इस अवसर पर  राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी राज्यपाल को दीपावली की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि राजभवन उत्तराखण्ड के लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप निरंतर कार्य कर रहा है। इसमें राजभवन के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों का योगदान सराहनीय है। इस अवसर पर राज्यपाल की धर्मपत्नी श्रीमती गुरमीत कौर सहित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

 राज्यपाल ने प्रदेश वासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
वही इसी के साथ ही शनिवार को  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा हैः-‘‘दीपोत्सव के इस अवसर पर मैं समाज के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं समरसता की कामना करता हूँ।’’

वही  राज्यपाल ने भाई दूज की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व भाई बहन के स्नेह का प्रतीक है जिससे समाज में एकता एवं भातृत्व की भावना सुदृढ़ होती है। उन्होंने गोवर्धन पूजा की भी प्रदेश वासियों को बधाई दी है।
 

राज्यपाल से मुलाकात कर प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों ने दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

दीपावली के शुभ अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से उत्तराखण्ड सरकार   के वरिष्ठ अधिकारियों ने राजभवन में मुलाकात कर बधाई दीं। राज्यपाल ने भी सभी अधिकारियों को उनके परिवारजनों सहित दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश के विकास एवं समृद्धि में प्रत्येक लोक सेवक की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए सभी अधिकारी अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें। इस अवसर पर उत्तराखण्ड सरकार में  मुख्य सचिव डॉ .एस.एस संधू, डीजीपी अशोक कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.