पूर्व अध्यापिका अपने पति के साथ कॉलेज एंव  शैक्षणिक संस्थानो में छात्रों व  पार्टियों में  कोकीन  की करतीं सप्लाई,पुलिस के हत्थे चढ़ी।

Spread the love

 

उत्तराखंड: 12 मार्च 2024 मंगलवार को देहरादून स्थित थाना राजपुर के अंतर्गत मिलीं ताजा खबर के अनुसार आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत सम्पूर्ण जनपद देहरादून में चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान थाना राजपुर पुलिस द्वारा दिनांक 12.03.2024 को पेसिफिक हिल्स मसूरी रोड के पास से कोबरा गैंग के एक शातिर विदेशी महिला तस्कर सहित एक अन्य महिला व उसके पति को अवैध मादक पदार्थो के साथ गिरफ्तार किया गया, जिनकी तलाशी लेने पर अभियुक्तों के पास से 16.35 ग्राम अवैध कोकीन बरामद हुई, अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना राजपुर पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60 /27/ 29 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है, जिन्हे नियमानुसार मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पूर्व में दिनांक 06-02-2024 को थाना राजपुर पुलिस द्वारा कोबरा गैंग के 03 नशा तस्करों (1) सरोवर कुमार (2) तनिष्क (3) प्रिंस राज को 3.30 ग्राम अवैध कोकिन तथा 38.45 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था।

मा0 मुख्यमंत्री, उत्तराखंड के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को साकार करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

*इस दौरान अभियुक्तों से पूछताछ का विवरण:-

इस पूछताछ में अभियुक्ता SANYU DIANAH द्वारा बताया गया कि वह यूगांडा देश की नागरिक है तथा वर्तमान में बिजनेस वीजा पर जनवरी में भारत आई है। वह कोबरा गैंग की सक्रिय सदस्य है, उसके द्वारा डिमाण्ड के हिसाब से दिल्ली से कोकिन को देश के अलग-2 हिस्सो में अपने एजेण्टों व पैडलरो को सप्लाई किया जाता है, देहरादून में भी अभियुक्ता डिमाण्ड पर अभियुक्त सारथी साहनी व उसकी पत्नी रितिका साहनी को कोकिन सप्लाई करने आयी थी।

गिरफ्तार अन्य अभियुक्त सारथी साहनी द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह एक निजी कम्पनी में मार्केटिंग हेड है तथा दिल्ली व अन्य जगहो से अपने सम्पर्क सूत्रों के माध्यम से कोकिन मंगवाता है, जिसे वह अपनी पत्नी, जो एक प्रतिष्ठित विद्यालय में पूर्व अध्यापिका थीं, के साथ देहरादून में आयोजित होने वाली बडी-बडी पार्टियों में डिमांड के हिसाब से सप्लाई करता है। साथ ही विभिन्न शिक्षण सस्थानों में अध्यनरत छात्रों को अपनी पत्नी के माध्यम से मादक पदार्थो की सप्लाई करवाता है, चूंकि उसकी पत्नी पूर्व में अध्यापिका थी, इसलिये कोई उन पर आसानी से शक नही करता है।

*नाम पता अभियुक्तगण:-*

1- SANYU DIANAH W/O GERSHOM TULYAGYENDA R/O UGANDA COUNTRY हाल निवासी विकासपुरी दिल्ली उम्र 35 वर्ष।

2-सारथी साहनी पुत्र स्वर्गीय सुनील साहनी निवासी प्रीतम रोड थाना डालनवाला देहरादून उम्र 32 वर्ष।

3-रितिका साहनी पत्नी सारथी साहनी निवासी प्रीतम रोड थाना डालनवाला देहरादून उम्र 25 वर्ष।

*बरामदगी-*

1- 16.35 ग्राम अवैध कोकीन (अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 02 लाख रू0 )
2- 63500 रु0 नगद
3- बैट्री युक्त इलेक्ट्रॉनिक तराजू
4- फाबियो कार संख्या: यू0के0-07-एक्स-0707

*पुलिस टीम:-*

1- उ0नि0 पी0डी0 भट्ट, थानाध्यक्ष राजपुर
2- उ0नि0 सुमेर सिंह व0उ0नि0 थाना राजपुर
3- उ0नि0 विकेंद्र कुमार चौकी प्रभारी जाखन थाना राजपुर
4- उ0नि0 प्रवेश रावत
5- म0उ0नि0 भावना
6- कां0 सुशील, कां0 विशाल, कां0 अमित भट्ट
7-हेड कां0 चालक महावीर

Leave A Reply

Your email address will not be published.