सभी के दिलों में बसे दून के डीएम, बंसल की कार्यशैली से न केवल आम जनता बल्कि पत्रकार संगठन भी खासे प्रभावित हुए-AISNA

Spread the love

उत्तराखंड: 05 April 2026, रविवार को देहरादून/राजधानी में उत्तराखंड सरकार की लोकप्रियता का असली आधार तब मजबूत होता है जब प्रशासनिक अधिकारी पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। राजधानी देहरादून में जिलाधिकारी सविन बंसल इसी सिद्धांत को साकार करते हुए जनता के बीच अपनी अलग पहचान बना रहे हैं।

डीएम बंसल ने न केवल योजनाओं को कागजों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारते हुए आमजन से सीधा संवाद स्थापित किया। उनकी कार्यशैली में पारदर्शिता, तत्परता और संवेदनशीलता साफ दिखाई देती है, जिसके चलते आम लोगों का भरोसा प्रशासन पर लगातार मजबूत हुआ है।

आपदा प्रबंधन से लेकर बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने, सड़कों पर भिक्षा मांग रहे बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और हर सोमवार आयोजित जनता दरबार के माध्यम से बुजुर्गों, महिलाओं एवं पीड़ितों की समस्याओं का त्वरित समाधान—हर मोर्चे पर डीएम बंसल की सक्रियता देखने को मिली है।

इस प्रभावी प्रशासनिक व्यवस्था के पीछे उनकी मजबूत और ऊर्जावान टीम का भी बड़ा योगदान है। सीडीओ एवं एडीएम कृष्ण कुमार मिश्रा, एसडीएम अपूर्वा सिंह, कुमकुम जोशी, एसडीएम सदर हरिगिरि, एसडीएम अपर्णा ढौंढियाल तथा सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह ने अपने-अपने स्तर पर बेहतरीन कार्य कर प्रशासन को जनहितैषी बनाया है।

वही जिसमें  ऑल इंडिया स्माल न्यूजपेपर्स एसोसिएशन (उत्तराखंड इकाई) (AISNA) ने भी डीएम सविन बंसल के कार्यों की सराहना की है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि डीएम बंसल की कार्यशैली पारदर्शी, संवेदनशील और जनहित केंद्रित है, जिससे प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ है। संगठन ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह प्रशासन और पत्रकारों के बीच संवाद बना रहेगा और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता मिलती रहेगी।

इसी क्रम में  आज देहरादून की जनता खुलकर डीएम सविन बंसल के समर्थन में सामने आ रही है। लोगों का कहना है कि जब प्रशासन जनता के बीच उतरकर काम करता है, तभी असली बदलाव दिखाई देता है। डीएम बंसल ने यह साबित कर दिया है कि यदि नीयत साफ हो और कार्यशैली मजबूत, तो शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास अपने आप बन जाता है।

इस दौरान देहरादून जनपद के डीएम सविन बंसल की कार्यशैली से न केवल आम जनता बल्कि पत्रकार संगठन भी खासे प्रभावित हुए हैं। विभिन्न पत्रकार संगठनों का मानना है कि डीएम बंसल मीडिया के साथ सकारात्मक संवाद बनाए रखते हैं, पारदर्शिता को प्राथमिकता देते हैं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई करते हैं। यही कारण है कि प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ है, जो लोकतंत्र के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.