भक्तों ने माँ को पुष्पांजलि अर्पित की और माँ से भविष्य की मंगल कामना की
उत्तराखंड: 29 सितंबर. 2025,सोमवार को देहरादून । राजधानी स्थित (धर्मपुर) मॉडल कॉलोनी आराघर स्थित उत्तरायण काली बाड़ी में 29 सितंबर. 2025,सोमवार को महा सप्तमी पूजा प्रातः शुरू हुई , संस्था के संयोजक अधीर मुखर्जी ने बताया की सभी भक्तों ने माँ को पुष्पांजलि अर्पित की और माँ से भविष्य की मंगल कामना की । भाजपा के विधायक पूर्व मेयर श्री विनोद चमोली जी और उनकी पत्नी श्रीमती शशि चमोली जी ने परिवार के साथ आ कर संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर माँ की पूजा की और उत्तराखंड और सभी कि लिए मंगल कामना की ।
साथ ही भंडारे के आयोजन में संयोग कर प्रशाद ग्रहण किया । वही इस अवसर पर संध्या में माँ की आरती और धुनों नाच के साथ सभी महिलाओं व बच्चो ने नृत्य कर माँ को अपनी श्रद्धा सुमन भेंट की । वही जिसमें आज के रंगारंग कार्यक्रम में संस्था के बच्चो व कलाकारों ने शास्त्रीय नृत्य व गायन में अपनी प्रस्तुति देकर उपस्थित सभी भक्तों को मंत्र मुग्ध कर दिया जिसमे डोला रे डोला में शिवाक्षी मुखर्जी और आशी मुखर्जी ने शानदार प्रस्तुति दी।
इस दौरान कार्यक्रम में धर्मपुर विधायक,पूर्व मेयर श्री विनोद चमोली , श्रीमती शशि चमोलि व संस्था के संस्थापक और संयोजक – अधीर मुखर्जी , संस्था के चेयरमैन – आर ऐन मित्रा, श्री अशोक कक्कड़ , अध्यक्ष – श्रीमती अरुणिमा घोष , महासचिव- शिवानी दत्ता, स्वप्ना गुहा , प्रोफेसर – के पी सक्सेना , अरुणिता दास, लोखी मुखर्जी , मधुमिता दत्ता समेत सैकड़ो संस्था के सदस्य व भक्त जन उपस्थित थे ।