सीएम ने कहा यहां न्याय के देवता से मनोकामना पूर्ण होने से मानसिक शांति का अनुभव होता है।

Spread the love

देहरादून/उत्तराखण्ड:23-FEB.. 2023, खबर… राजधानी से ब्रहस्पतिवार को  (कुमाऊं) चम्पावत स्थित गोल्ज्यू मंदिर में  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। वही इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि गोल्ज्यू न्याय के देवता हैं इसी कारण लोगों की उनके प्रति विशेष श्रद्धा रहती है, सभी की आस्था का यह प्रमुख स्थल है। यहां से मनोकामना पूर्ण होने से लोगों को मानसिक शांति का भी अनुभव होता है।

इस अवसर पर गोल्ज्यू  मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री ने मंदिर से जुड़े लोगों के साथ ही उपस्थित बच्चों एवं बुजुर्गों आदि से भी बातचीत की तथा क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर सीएम  ने कहा कि हम सभी के सहयोग से प्रदेश के सभी क्षेत्रों के विकास के लिये प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। जन समस्याओं का त्वरित निराकरण हो इसके लिये शासन से लेकर ब्लॉक स्तर तक सभी अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.