ढोल बजाकर अभियुक्त को जिले की सीमा से किया बाहर

Spread the love

उत्तराखंड: 22 जुलाई 2025 मंगलवार को देहरादून स्थित थाना प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह  के निर्देशो पर जनपद में आदतन अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । आज दिनांक 22/07/2025 को अभियुक्त कमल को डोल बजाकर जनपद की सीमा अशारोड़ी बॉर्डर से बाहर कर जिला बदर किया गया है।

उक्त निर्देश के क्रम में थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा भूमि धोखाधड़ी व अन्य अपराधों में लिप्त अभियुक्त कमल पुत्र पदम सिंह के आपराधिक इतिहास की जानकरी की गई, जिसमें पाया गया कि कमल के विरुद्ध थाना प्रेमनगर व जनपद देहरादून के अन्य थानों में भूमि धोखाधड़ी व अन्य अपराधों में कई अभियोग पंजीकृत हैं, जिस पर कार्यवाही करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 की धारा 3(1) के तहत कार्यवाही हेतु जिला मजिस्ट्रेट देहरादून को रिपोर्ट प्रेषित की गई। जिसका संज्ञान लेते हुए जिला मजिस्ट्रेट देहरादून द्वारा अभियुक्त कमल के विरुद्ध 6 माह हेतु जिला बदर का आदेश पारित किया गया। उक्त आदेश के अनुपालन में आज दिनांक 22/07/2025 को अभियुक्त कमल को डोल बजाकर जनपद की सीमा अशारोड़ी बॉर्डर से बाहर कर जिला बदर किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.