78वां दशहरा महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा।

Spread the love

उत्तराखण्ड: 03 अगस्त 2025 रविवार को देहरादून /राजधानी के कालिका मंदिर मार्ग स्थित अद्वैत आश्रम देहरादून में दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गयाl मीडिया प्रभारी संजीव विज द्वारा बताया गया कि आगामी आयोजित 78 वे दशहरा महोत्सव के उपलक्ष में कमेटी के प्रधान पद हेतु कालिका मंदिर के ट्रस्टी श्री गगन सेठी जी द्वारा सरदार संतोख सिंह नागपाल जी का नाम प्रस्ताव रखा गया । जिसका अनुमोदन बन्नू बिरादरी के भीम सिंह विरमानी, किशन लाल आहूजा, सुरेश शर्मा, तिलक राज चांदना, ओमप्रकाश सचदेवा ,मनोहर लाल सचदेवा द्वारा नाम का अनुमोदन किया गया। जिसको सर्व समिति से पास किया गया बैठक का संचालन संजय चांदना द्वारा किया गया। जिसमें उन्होंने बताया गया की बिरादरी द्वारा आगामी 78वां दशहरा महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी के प्रधान संतोख सिंह नागपाल द्वारा महामंत्री पद पर श्री पंकज कालरा कोषाध्यक्ष रमेश खनिजों और मीडिया प्रभारी संजीव विज को बनाया गया।

इस बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक राजपुर रोड माननीय खजाना दास जी, कैंट विधानसभा विधायक श्रीमती सविता कपूर जी, श्री अमित कपूर, एडवोकेट संजीव विरमानी, अमित भाटिया ,प्रेम भाटिया ,आनंद मुनियाल ,हरीश डोरा ,सुरेंद्र भाटिया, सतीश चंद शर्मा, हरीश नारंग, सतीश कपूर, वेद प्रकाश शर्मा वेदु पंडित एवं क्षेत्र के काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.