पुलिस द्वारा सभी अवैध मांस की बिक्री पर सख्त हिदायत।

Spread the love

उत्तराखण्डः 07 फरवरी . 2025, शुक्रवार को देहरादून स्थित  कोतवाली पटेलनगर तथा थाना सेलाकुई क्षेत्र में पुलिस द्वारा मांस की दुकानों में अनियमितताओं की शिकायत प्राप्त होने पर दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया साथ ही दुकान में काम करने वाले लोगो के सत्यापन की कार्यवाही की गई।

 देहरादून स्थित  अवैध मांस की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रो में संचालित मीट की दुकानों का समय समय पर औचक निरीक्षण क अनियमितता मिलने पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश गये है।

वही इस निरीक्षण के दौरान पुलिस द्वारा लगभग 40 दुकानों का औचक निरीक्षण कर वहाँ कार्य कर रहे लोगो का भौतिक सत्यापन किया गया। इस दौरान 15 दुकानों में अनियमितता पाये जाने पर उनका पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान कर 3250/- रुपये जुर्माना वसूला गया। साथ ही सभी दुकान संचालकों को नियमानुसार दुकानों का संचालन करने तथा दुकानों में किसी भी प्रकार से अवैध मांस की बिक्री न करने के संबंध में सख्त हिदायत दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.