लापरवाही पर सख्त प्रवर्तन की कार्रवाई निश्चित: DM 

कंट्रोल रूम को पेयजल की 216 शिकायतें मिली

Spread the love
* उत्तराखंड: 12 जुलाई 2025 शनिवार को देहरादून स्थित विगत 14 अप्रैल से लेकर 12 जुलाई तक कंट्रोल रूम को पेयजल की 216 शिकायतें मिली है, जिसमें से 209 शिकायतों का समाधान कर लिया गया है।
वही, देहरादून जनपद के जिलाधिकारी सविन बंसल ने पेयजल से जुड़े सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि बरसात के सीजन में भी हर घर तक शुद्व पानी की सप्लाई निर्बाध रूप से जारी रहे। जनमन की समस्या प्रशासन की समस्या है। इसमें कोई लापरवाही न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। सभी जल स्रोत और टैंकों का नियमित क्लोरीनेशन के साथ पानी की गुणवत्ता को मेंटेन किया जाए। पानी की शिकायत मिलते ही उसी दिवस को उसका समाधान कर लिया जाए।
डीएम  ने पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर एडीएम की अध्यक्षता में जिले स्तर पर समिति गठित की गई है, जो नियमित रूप से पेयजल शिकायतों की मॉनिटरिंग में लगी है।
ओंकार रोड चुक्खुवाला में क्षेत्रवासी कमल रजवार की गंदा पानी आने की शिकायत पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि 11 जुलाई को विभागीय ठेकेदार और कर्मचारी को मौके पर भेजा गया। निरीक्षण करने पर उपभोक्ता का व्यक्तिगत कनेक्शन क्षतिग्रस्त पाया गया, जिससे गंदा पानी आ रहा था। वहीं डीएल रोड में पानी ना आने की शिकायत पर बताया कि विद्युत में व्यवधान होने के कारण जलाशय न भरने से पानी की आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित हुई थी। जलाशय भरने के बाद सप्लाई सुचारू हो गई है। साथ ही ओल्ड सर्वे रोड, बंगाली मोहल्ला और आनदं भवन क्षेत्र में, खुडबुडा क्षेत्र में पानी की किल्लत होने की समस्या पर बताया कि क्षेत्र में जलापूर्ति पूर्व की भांति सुचारू हो गई है। 
ओल्ड सर्वे रोड, बंगाली मोहल्ला और आनदं भवन क्षेत्र में पेयजल की समस्या पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि क्रॉसरोड माल के समीप पेयजल क्षतिग्रस्त लाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी की सप्लाई बाधित हुई थी। पेयजल लाइन की मरम्मत कर जलापूर्ति सुचारू कर दी गई है। कांवली रोड पर पानी की समस्या पर बताया कि यूपीसीएल द्वारा बिजली का पोल लगाने के दौरान पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसके कारण जलाशय भर नही पाया। पाइप लाइन की मरम्मत कर जलापूर्ति सुचारू कर दी गई है। शक्तिपुर तुनवाला समीप जीयो मार्ट में पानी नही आने की शिकायत पर उसी दिन ही समस्या का समाधान कर दिया गया। पेयजल की जो भी शिकायत कंट्रोल रूम को मिल रही है प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ उसका निस्तारण कर जनमन को राहत पहुंचाने में जुटा है।
जिलाधिकारी के निर्देशों पर पेयजल संकट वाले क्षेत्रों में नियमित निगरानी करते हुए ट्यूबवेल व नलकूपों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जल संस्थान एवं जल निगम के सभी डिविजनों में समस्याओं के निस्तारण के लिए टोल फ्री नंबर भी प्रचारित किए गए है। इसके अलावा कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 0135-2726066 व 1077 पर मिलने वाली शिकायतों का त्वरित संज्ञान लिया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.