उत्तराखंड: 22 सितंबर. 2025, सोमवार को देहरादून । उत्तराखंड में आयुष्मान योजना गरीब और जरूरतमंद लोगों के वरदान साबित हो रही है। महंगे उपचार के कारण जहां पहले गरीब-जन अपनी बीमारी का उपचार नहीं करा पाते थे आज आयुष्मान कार्ड लेकर किसी भी बड़े सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में वह निःसंकोच जाकर निःशुल्क उपचार सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि आखिरी छोर पर खड़े व्यक्ति को भी आयुष्मान का लाभ मिलना चाहिए। गंभीर ब्याधियों से ग्रसित कई लोगों को आयुष्मान से जीवनदान मिला है। हम कह सकते हैं कि आयुष्मान योजना का सात साल का सफर उपलब्धिपूर्ण रहा।
साथ ही डा धन सिंह रावत स्वास्थ्य मंत्री उत्तराखंड सरकार – आयुष्मान योजना जनापेक्षाओं पर खरी उतरे, पात्र लाभार्थियों को सही ढंग से उपचार मिले और अस्पताल के चिकित्सा दावों का पारदर्शिता के साथ निस्तारण हो इसका पूरा ध्यान रखा जाता है। सेवाओं में कोई कोताही ना हो इस के लिए सेवा प्रदाताओं को निर्देशित किया जाता है। गलत दावे प्रस्तुत करने वाले अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की गई है।
इस दौरान राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड अध्यक्ष अरविन्द सिंह ह्यांकी द्वारा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, अटल आयुष्मान योजना व राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना का संचालन किया जा रहा है। सरकार की मंशा व दिशा निर्देशों के अनुरूप आम जन मानस को लाभान्वित कर रही आयुष्मान योजना प्रगति की ओर अग्रसर है। लाभार्थियों को बेहतर उपचार मिले इसके लिए अस्पतालों को समय समय पर निर्देशित किया जाता है। लाभार्थियों की सुविधा के लिए प्राधिकरण में कॉल सेंटर की व्यवस्था भी है।