SSP ने किया खुलासा: क्या किसी चोर के पास से कैश 2.5 करोड़ रुपए बरामद होते देखा है.!

300 CCTV खंगाल कर चोर तक पहुंची पुलिस, मिले 2.5 करोड़ कैश, नोट गिनने के लिए मंगाई मशीन!

Spread the love

देहरादून/उत्तराखण्ड: 22 AUGUST .. 2023, खबर… राजधानी से मंगलवार को  प्रेस काफ्रेस में वरिष्ट पुलिस अधीक्षक देहरादून एसएसपी ने मीडिया के सामने एक ऐसे चोर का पर्दा फाश किया जिसके पास से करीब 2.5 कारोड़ की नकदी व नोट गिनने की मशीन कैसे बरामद की इस जानकारी एसएसपी ने देते हुए बताया कि 300 सीसीटीवी खंगाल कर चोर तक पहुंची। वही देहरादून पुलिस ने कैसे चोरी की घटना का  खुलासा किया। जिसका खुलासा होते ही मामला इनकम टैक्स चोरी तक पहुंच गया है।

वही इस दौरान इसी माह की 18 अगस्त 2023, को देहरादून स्थित रायपुर थाने में पुलिस को एक महिला अपनी शिकायत लेकर पहुंचती है, जिसमें महिला की शिकायत में घर में चोरी की वारदात होने की लिखित रिपोर्ट दर्ज की गई है। वही पीड़िता के अनुसार घर में हुई चोरी में कुछ चांदी और कुछ घर का सामान का भी जिक्र करती है। वही महिला की शिकायत पर थाना रायपुर पुलिस ने चोरों की तलाश में शहर के करीब 300 सीसीटीवी की फुटेज खंगाले। जिसमें चोरी के दिन एक कार घर के आसपास दिखाई दी। जिसके बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया और पूछताछ की। वही इस दौरान पता चला कि आरोपी सन्नी महिला को पहले से जानता है और महिला के द्वारा बेची गयी प्रोपर्टी का ब्रोकर है।

प्रेस काफ्रेस में एसएसपी देहरादून ने बताया कि आरोपी सन्नी ने अपने साथी के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।  वही, जिसमें फरार आरोपी चोर यानी धीरज की पुलिस तलाश कर ही है। साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस को छनबीन के दौरान एक व्यक्ति सन्नी से 2 करोड़ 60 लाख रूपये कैश बरामद हुए, और फिंर करीब एक करोड़ रूपये से उपर का कैश फरार आरोपी के पास भी बताया जा रहा है। वही इस मामले में महिला द्वारा पुलिस को बताया गया कि वह अपनी माता व भाई के साथ सरस्वती विहार दिल्ली में रहती थी। जहां से सुकुन की जिन्दगी जीने के लिये वह डेढ माह पूर्व देहरादून शिफ्ट हुई थी।   उसने अपनी, अपनी मां, अपने भाई की सारी सम्पत्ति को करीब 13 करोड में बेच दी थी।

जिसमें कुछ धनराशि उसने अपने खाते में लिये थे तथा कुछ धनराशि नकद प्राप्त किया था,प्राप्त जानकारी के मुताबिक  जिसको लेकर वह देहरादून आ गयी थी. वहां आकर अपने जानने वालों के माध्यम से जमीन खरीदने के लिये वह प्रॉपर्टी ब्रोकर सन्नी से मिली। इसी के साथ पीड़िता के मुताबिक सन्नी ने उसे राजपुर में जमीन दिखायी व जिस मकान में वह रह रही है ।  वह मकान भी सन्नी ने अपने जानने वालों की सहायता से 2 करोड़ में दिलवाया!   वही पुलिस को सन्नी से 2 करोड़ 60 लाख रूपये कैश बरामद हुए और करीब एक करोड़ रूपये से उपर का कैश फरार आरोपी के पास भी बताया जा रहा है.! वही इस चोरी के मामले में इनकम टैक्स भी छानबीन में जुटी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.