रफ्तार का कहर! इनोवा बनी मौत का सौदागर, कई वाहनों को रौंदते हुए घर में घुसी,एक की दर्दनाक मौत”

Spread the love

उत्तराखंड: 20 MARCH 2026, शुक्रवार को देहरादून / राजधानी स्थित कोतवाली डालनवाला क्षेत्रान्तर्गत देहरादून के व्यस्त क्रॉस मॉल चौक के समीप 19 मार्च 2026 को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार टोयोटा इनोवा अनियंत्रित होकर कई वाहनों को टक्कर मारते हुए सीधे एक मकान में जा घुसी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इनोवा की रफ्तार इतनी अधिक थी कि चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और रास्ते में खड़े व चल रहे कई दोपहिया व चारपहिया वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए।

टक्कर के बाद वाहन पास के एक घर में जा घुसा, जिससे मकान को भी भारी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस द्वारा  19/03/2026 को समय करीब 19:30 बजे सायं क्रास मॉल चौक के समीप   एक गाड़ी इनोवा संख्या Uk07DF1795 के चालक गुनीत सिंह पुत्र वीरेन्द्र पाल सिंह निवासी 4/6 इंदर रोड डालनवाला देहरादून, उम्र 43 वर्ष द्वारा DL कट से तेजी व लापरवाही से आकर पहले DL रोड पर एक कार औरा Uk07TE2606 को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया, उसके बाद तेजी से आगे भागते हुए एक स्कूटी Uk07FS5518 व एक मोटरसाइकिल UK07FR5116 को टक्कर मारकर बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त कर दिया,पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जिसमे स्कूटी सवार 01 व्यक्ति राहुल पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी 233 अंबेडकर नगर DL रोड देहरादून तथा बाइक सवार 02 व्यक्ति रोहित फिलिप्स पुत्र फिलिप्स जार्ज, उम्र 48 वर्ष व उसका पुत्र अनुज फिलिप्स निवासीगण 14 ओल्ड सर्वे रोड डालनवाला देहरादून, उम्र 22 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गये, दुर्घटना में घायल राहुल को पुलिस द्वारा वैश्य नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जिसे प्राथमिक उपचार के पश्चात एम्बुलेंस के माध्यम से मैक्स हॉस्पिटल रेफर किया गया है। जबकि दुर्घटना में घायल 02 अन्य व्यक्तियों रोहित तथा अनुज को पुलिस द्वारा निजी वाहन से दून अस्पताल भिजवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान रोहित फिलिप्स की मृत्यु हो गई।

उक्त घटना में इनोवा वाहन द्वारा सड़क किनारे खड़ी एक अन्य बाइक Uk05B5133 व उसके पास खड़ी स्कूटी UK07DW 0086 को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया तथा उसके बाद उक्त वाहन ओल्ड सर्वे रोड पर छाबड़ा निवास के गेट को तोड़ते हुए उक्त घर के परिसर में जा घुसा, जिसमे घर के अंदर खड़ी स्कूटी Uk07FX1837 व कार Uk07BN2255 क्षतिग्रस्त हो गई।

कोतवाली डालनवाला  पुलिस द्वारा दुर्घटना कारित करने वाले वाहन को कब्जे में लेते हुए उसके चालक गुनीत सिंह को हिरासत में लिया गया है, घटना के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.