उत्तराखण्ड: 07 Nov.. 2025 शुक्रवार को देहरादून/राजधानी स्थित सांई गैस्ट हाऊस, जी.एम.एस. रोड में 78वां शैलाटांग दिवस -1947-48 तृतीय छाताधारी पल्टन स्पेशल फोर्स द्वारा वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रिटायर्ट ब्रिगेडियर ,बी०पी०एस०खाती अपनी धर्मपत्नी के साथ उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ वीर महिलाओं द्वारा दीप प्रज्वलित कर मंत्रो उच्चारण के साथ किया गया कार्यक्रम का सफल संचालन आनन्द सिंह रांगड रि० सुबेदार मेज़र द्वारा किया गया
कार्यक्रम में थर्ड पैरा स्पेशल फोर्स के पैराट्रूपर्स व उनके परिजनों ने प्रतिभाग किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बी,पी,एस,खाती ने कहा हम सब भारत मां के सपुत है हमारे कई साथियों ने अपना बलिदान दिया है मैं उनको नमन करता हूं थर्ड पैरा ने 1947 की जंग में बहादुरी का एक उदाहरण दिया है उसी परंपरा को आगे बढाना है ।
इस अवसर पर कार्यक्रम में पी,बी,ओ,आर, संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष श्री शमशेर सिंह बिष्ट ने कहा की शैलाटांग विजय दिवस देश व थर्ड पैरा रेजिमेंट के लिए गर्व की बात है इस लड़ाई में बलिदान देने वाले शहिदों व उनके परिवारों को याद करते हुए अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए उन्होंने फौज से सेवा निवृत्त लोगों के लिए केंद्र व सरकार की महत्वपूर्ण जानकारी भी उपस्थित सभी साथियों को दी। कार्यक्रम में सविता गुरूंग, कुमुद थापा,अंजू रांगड वीर नारियों को भी सम्मानित व पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के अंत में कर्नल केo डी,शौली ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की इस प्रकार का सुंदर कार्यक्रम मैंने थर्ड पैरा में ही देखा है अन्य किसी जगह इस प्रकार का आयोजन नहीं देखा है उन्होंने उपस्थित सभी थर्ड पैरा रेजिमेंट के उपस्थित पूर्व सैनिकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सूबेदार राजेश शर्मा, सूबेदार मेजर सुनील सिंह नेगी,पी,एन, सूबेदार क्लर्क शुक्ला सूबेदार मेजर बालम सिंह, कैप्टन नारायण सिंह कुंवर, कैप्टन राम सिंह रावत, सूबेदार बालम सिंह रावत , श्रीमती माया गुस्साई, श्रीमती सी,एम, गुरूंग, रजनी गुसाईं,
आदि लोग उपस्थित रहे।