उत्तराखंड: 11 FEB.2026, बुधवार को देहरादून । देहरादून में 15 दिनों में दूसरी हत्या की वारदात ने सवाल खड़े कर दिए हैं। कोतवाली डालनवाला क्षेत्र में आज बुधवार को दिनदहाड़े राजधानी देहरादून के तिब्बती मार्किट में तिब्बती मार्केट के पास दो स्कूटी सवार बदमाशों ने उस वक्त सनसनी फैल गई, जब 40 वर्षीय एक युवक को गोली मार दी गई। उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक को गोली मार दी गई। मृतक गैस एजेंसी संचालक का नाम अर्जुन शर्मा है। अर्जुन बुधवार सुबह भी टेनिस खेलकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान स्कूटी सवार दो हमलावरों ने उन्हें नजदीक से गोली मार दी। इसके बाद वे फरार हो गए।
इस घटना के बाद युवक को तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी।गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित कर लिया गया। यह मामला कोतवाली डालनवाला क्षेत्र का बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, अर्जुन शर्मा का घर आईटीबीपी क्षेत्र में था। वे जीएमएस रोड पर फर्म अमर दीप के नाम से भारत गैस एजेंसी के मालिक थे। अर्जुन रोजाना तिब्बती मार्केट के सामने परेड ग्राउंड में टेनिस खेलने आते थे। कोतवाली डालनवाला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, वारदात के खुलासे के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर शहर के सभी प्रमुख चेक पोस्टों पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक वही इस हत्याकांड मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। उनकी हत्या मामले में जांच अब परिवार तक पहुंचती दिख रही है। दरअसल, मृतक अर्जुन शर्मा की पत्नी अभिलाषा शर्मा ने अपनी सास वीना शर्मा समेत चार लोगों पर इस वारदात को अंजाम दिलाने का आरोप लगाया है। अर्जुन शर्मा जीएमएस रोड स्थित भारत गैस एजेंसी के संचालक थे। वे कारगिल शहीद स्व. कर्नल आरसी शर्मा के बेटे थे। पूरी घटना अब संपत्ति विवाद का रूप लेती दिख रही है।
इस दौरान प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी स्कूटी पर सवार होकर आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए । फिलहाल हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया घटना के बाद बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
