सविन बंसल ने एमडीडीए, जल संस्थान; श्रम विभाग के प्रकरणों पर मांगी एटीआर
जन सुनवाई में रिकार्ड 144 समस्याएं दर्ज, डीएम ने अधिकांश का मौके पर किया समाधान
उत्तराखंड: 22 सितंबर. 2025, सोमवार को देहरादून । कलेक्ट्रेट सभागार में देहरादून जनपद के डीएम सविन बंसल की अध्यक्षता में जनता दर्शन, जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। दूरदराज क्षेत्रों से पहुंचे 144 लोगों ने अपनी समस्या और शिकायतें देहरादून जिलाधिकारी के समक्ष रखी। जिनमें से अधिकांश शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान किया। जिलाधिकारी ने अवैध अतिक्रमण, कब्जा, भूमि का सीमांकन वाली शिकायतों पर संबंधित एसडीएम व तहसीलदारों को निर्धारित समायान्तर्गत कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में लोगों ने आपदा, पेयजल, शिक्षा, घरेल विवाद, एमडीडीए, नगर निगम, पुलिस, आर्थिक सहायता, मुआवजा आदि से जुड़ी शिकायतें प्रमुखता से रखी। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं को गंभीरता लिया जाए। विभाग से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण सुनिश्चित करें।