सुरक्षित चारधाम यात्रा: जनपद में सघन वाहन चैकिंग अभियान

Spread the love

उत्तराखण्ड : 02 जून 2025 ,चमोली। श्री बद्रीनाथ एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से जनपद पुलिस द्वारा चारधाम यात्रा मार्ग पर निन्तर सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा सम्पूर्ण यात्रा मार्ग पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में चारधाम यात्रा मार्ग पर चलाए गए एक विशेष वाहन चैकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 123 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए 75,000/- रुपये का संयोजन शुल्क (जुर्माना) वसूला गया।

सुरक्षित चारधाम यात्रा और यातायात प्रबंधन चमोली पुलिस की प्राथमिकता है। सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करवाने तथा यात्रा को निर्बाध और सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से यह सघन वाहन चैकिंग अभियान निरन्तर रूप से जारी रहेगा। सभी वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की गई है ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.