SAD NEWS: दून में कार ACCIDENTS में 17 वर्ष दो युवको की मौत, शेष गंभीर घायल!

Spread the love

देहरादून/उत्तराखण्ड: 01 Feb.–2024: खबर…. राजधानी से बृहस्पतिवार को देहरादून स्थित कोतवाली डोईवाला क्षेत्र में रात्री को एक दर्द नाक घटना हुई जिसमें 2 लोग की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक  31-01/01-2-24 की रात्री कोतवाली डोईवाला पर सूचना प्राप्त हुई कि कुडकावाला पुल के पास एक होंडा अमेज कार का एक्सीडेंट हो गया है।

वही इस दौरान सूचना पर कोतवाली पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा, घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि रात्रि में लगभग 01ः00 बजे वाहन संख्या: यू0ए0-07 -एच-7136, जो सम्भवत: अत्यधिक तेज रफ्तार होने के कारण वाहन का चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा तथा कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

वही  जिसमें होंडा अमेज कार में 06 व्यक्ति सवार थे। उक्त सड़क दुर्घटना में वाहन में सवार 02 व्यक्तियों को गम्भीर चोटें आई, जिन्हें गम्भीर अवस्था में उपचार हेतु हिमालयन हास्पिटल जौलीग्रान्ट ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा दोनो युवकों को मृत घोषित किया गया। शेष व्यक्ति उक्त चिकित्सालय में उपचाराधीन हैं। पुलिस द्वारा मृतको का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

विवरण मृतक: 01: यश पुत्र भूपेंद्र उम्र 17 वर्ष निवासी भाव वाला थाना प्रेम नगर देहरादून उम्र 17 वर्ष
02: ऋषभ पुत्र बाबूराम उम्र 17 वर्ष निवासी भाव वाला थाना प्रेम नगर देहरादून

पुलिस द्वारा घायल युवको का विवरण:-
01- विकास पुत्र समय सिंह निवासी बुल्ला वाला
02- सागर पुत्र सुंदर सिंह निवासी बुल्ला वाला
03- आदित्य पुत्र नामालूम निवासी बुलावाला
04- अभय पुत्र नामालूम

Leave A Reply

Your email address will not be published.