साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म को उत्तराखण्ड में टैक्स फ्री होगी! CM

मुख्यमंत्री ने  हिन्दी फिल्म ‘दि साबरमती रिपोर्ट’ का अवलोकन किया!

Spread the love
 रविवार कोउत्तराखण्डः 24 NOV. 2024, रविवार को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास में ‘दि साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म के अभिनेता  विक्रांत मैसी ने मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी  से शिष्टाचार भेंट की। वही  हाथीबड़कला स्थित मॉल में  मुख्यमंत्री ने  भारतीय हिन्दी फिल्म ‘दि साबरमती रिपोर्ट’ काअवलोकन किया। यह फिल्म 27 फरवरी 2002 को गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की घटना पर आधारित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘दि साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म को उत्तराखण्ड में टैक्स फ्री किया जायेगा। इस अवसर पर फिल्म के अभिनेता श्री विक्रान्त मैसी भी मौजूद थे।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री  प्रेमचंद अग्रवाल,  गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, लोकसभा सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक  खजान दास,  उमेश शर्मा काऊ,  सहदेव सिंह पुण्डीर, श्रीमती सविता कपूर एवं अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.