उत्तराखंड: 26 Jan.2026, सोमवार को देहरादून / राजधानी स्थित रायपुर में आईसना संगठन के कर्मठ सदस्यआरिफ खान (संपदाक) के कार्यालय परिसर में सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस के गरिमामय अवसर पर ऑल इंडिया स्माल न्यूजपेपर्स एसोसिएशन (आईसना), उत्तराखंड इकाई ने आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में गरिमापूर्ण सहभागिता की। वही इस मुख्य कार्यक्रम समाहरो का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिसमें आईसना के प्रदेश महासचिव सोमपाल सिंह एवं पदाधिकारियों, सदस्यों एवं पत्रकार साथियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर नमन किया। इस कार्यक्रम का संचलान आरिफ खान (संपदाक) ने किया।
इस अवसर पर संगठन क प्रदेश महासचिव सोमपाल सिंह ने उपस्थित जनो को संबोधित करते हुए कहा कि “गणतंत्र दिवस हमें संविधान की सर्वाेच्चता, लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा का संकल्प दोहराने का दिन है। लघु एवं मझोले समाचार पत्र लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं और संगठन सदैव निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।”कार्यक्रम के दौरान संगठन द्वारा पत्रकारिता की गरिमा, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा जनहित में निष्पक्ष समाचारों की भूमिका पर बल दिया गया।
महासचिव ने पत्रकारों से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सच और सरोकारों की आवाज़ पहुँचाने का आह्वान करते हुए कहा कि जिम्मेदार पत्रकारिता ही सशक्त लोकतंत्र की पहचान है। कार्यक्रम में संगठन की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला गया तथा पत्रकार एकता और अधिकारों की रक्षा हेतु निरंतर संघर्ष का संकल्प लिया गया।
अंत में ऑल इंडिया स्माल न्यूजपेपर्स एसोसिएशन, उत्तराखंड इकाई की ओर से समस्त प्रदेशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। इस अवसर पर मुख्य रूप से आरिफ खान, नीरज पाल, सोनू उनियाल, प्रिया गुलाटी, प्रज्ञा सिंह, कविता खान, अमर सिंह आदि उपस्थित थे।