“कुली बेगार आंदोलन :उत्तराखंड की रक्तहीन क्रांति” नामक दो पुस्तकों का विमोचन!

देहरादून/उत्तराखण्ड: 05 SEP. – 2023: खबर…. राजधानी से मंगलवार को देहरादून स्थित  दून लाइब्रेरी में आज शिक्षक दिवस के अवसर पर   देवभूमि विचार मंच द्वारा “स्व” विषय पर एक विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया।  आज वही इस  विचार गोष्ठी के आरम्भ में “कुली बेगार आंदोलन :उत्तराखंड की रक्तहीन क्रांति”, व “75 उत्तराखंड स्वराज” नामक दो पुस्तकों का विमोचन किया गया।

वही इस  कार्यक्रम में डॉ रवि शरण दीक्षित, डॉ अंजलि वर्मा, रवि जोशी, कुलदीप सिंह राणा, डॉ रीना कुलश्रेष्ठ, कृष्ण चंद्र मिश्रा आदि उपस्थित रहे।  पुस्तकों का विमोचन पद्मश्री सम्मानित कल्याण सिंह रावत, मुख्यवक्ता विकास, प्रज्ञाप्रवाह के क्षेत्रीय समन्वयक भगवती प्रसाद राघव द्वारा किया गया। “देवभूमि विचारमंच उत्तराखंड” के अंतर्गत आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रकाशित उक्त पुस्तकों का प्रकाशन किया गया है।

वर्ष 2015 में स्थापित देवभूमि विचारमंच उत्तराखंड राष्ट्रीय स्वंम सेवक संघ के अंतर्गत प्रज्ञा प्रवाह कि उत्तराखंड इकाई के रूप में राष्ट्रीय चिंतन से जुड़े विचारवान लोगों को मंच है जो राष्ट्रीय चिंतन में जनभागीदारी को बढ़ाता है। स्वतत्रता आंदोलन के दौर में उत्तराखंड की रक्त हीन क्रांति के नाम से विख्यात “कुली बेगार आंदोलन” के 100 वर्ष पूर्ण होने पर उक्त आंदोलन से जुड़े तथ्यों को रवि कुमार जोशी व डॉ0 अंजलि वर्मा के संपादन में तैयार किया गया है।

वही इस मौके पर  “75 उत्तराखंड स्वराज” पुस्तक का संपादन डॉ0  रवि दीक्षित द्वारा किया गया, उक्त पुस्तक में तत्कालीन उत्तराखंड क्षेत्र से स्वतंत्रता आंदोलन में संघर्ष की भूमिका में रहे नायकों व उनके कार्यों का विभिन्न लेखकों द्वारा लेखनीबद्ध किया गया है। उक्त दोनों पुस्तकों की प्रस्तावना राष्ट्रीय स्वंम सेवक संघ के अंतर्गत प्रज्ञा प्रवाह के अखिल भारतीय सयोंजक प्रमुख जे नन्द कुमार द्वारा लिखी गयी है।

साथ ही स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जब वर्ष 1922 में असहयोग आंदोलन जैसा बड़ा आंदोलन आपने लक्ष्य को पाने में असफल साबित हुआ उस दौरान सुदूर पर्वतीय क्षेत्र उत्तराखंड के जनमानस द्वारा कुमायूं केसरी बदरी दत्त पांडे के नेतृत्व में “कुली बेगार” जैसी अमनवीय प्रथा के विरुद्ध संघर्ष कर 1929 में बागेश्वर में सरयू व गोमती के संगम में ब्रिटिश शासकों के कुली बेगार से सम्बंधित रजिस्टरों को नदी में प्रवाहित कर इस कुप्रथा को सदा के लिये समाप्त कर दिया था। उत्तराखंड के आम जन के इस अहिंसक आंदोलन को महात्मा गाँधी द्वारा यंग इण्डिया नामक पत्रिका में रक्तहीन क्रांति नाम दिया गया था।

“75 उत्तराखंड स्वराज ” पुस्तक स्वतंत्रता संग्राम को “स्व ” के दृष्टिकोण से समझाने का प्रयास करती है।
आंदोलन के दौरान औपनिवेशिक शक्तियों द्वारा राजनितिक, आर्थिक, व धार्मिक शोषण भारतीय स्व के विचार को कमजोर करने की दिशा में ही किये गये थे।  स्वतंत्रता के लिए चले लंबे संघर्ष के दौरान स्व के विचार की लड़ाई को भी लड़ा है। श्री अरविंद महात्मा गांधी व अनेक महापुरुषों ने स्वधर्म,स्वराज व स्वदेशी इस सामाजिक दर्शन को भी देशवासियों के समक्ष प्रस्तुत किया।

देवभूमि विचारमंच द्वारा आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम में मुख्यवक्ता विकास सारस्वत ने “स्व” से सम्बंधित विषय पर विचार रखे!  अपने उद्धबोधन में पर्यावरण प्रेमी पदमश्री कल्याण सिंह रावत ने पराधीनता के दौर में उत्तराखंड में कुली बेगार प्रथा से जुड़े अनेक विषयो पर विस्तार से चर्चा रखते हुये वृक्षारोपण हेतु मैती आंदोलन को लोकपरम्परा के रूप में स्थापित करने के प्रयासों पर विचार रखे। साथ ही ग्लोबल वॉर्मिंग के दुसप्रभावों पर भी प्रकाश डाला। वृक्षारोपण के माध्यम से ग्लोबल वार्मिंग के दुसप्रभावों से पृथ्वी को कैसे बचाया जा सकता इस पर भी विस्तार से अपनी बात रखी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.