रिमोट से रावण दहन होगा: रावण का काउंट डाउन शुरू, साथ ही परेड ग्राउंड के ब्यूटिफिकेशन की चिंता!

Spread the love

देहरादून/उत्तराखण्ड: 22 Oct.–2023: खबर…. राजधानी से रविवार को देहरादून स्थित  बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी द्वारा  अध्यक्षता बन्नू बिरादरी अध्यक्ष एवं मुख्य संरक्षक   हरीश विरमानी ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष 24 Oct. 2023  को  दशहरा महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाने जा रहे हैं  ! वही  जिसमें इस वर्ष भारतवर्ष का सबसे ऊंचा 131 फुट का रावण का पुतला बनाया गया है जो देखने लायक है। इस बार रिमोट से होगा रावण के पुतले का दहन!

आज 22 अक्टुबर रविवार को परेड ग्राउंड में दशहरा महोत्सव का जायजालेने पहुंचे ! वही जिसमें देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा एवं एसएसपी अजय सिंह ने परेड ग्राउंड में दशहरा उत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। वही इस दौरान दशहरा कमेटी के प्रधान संतोक नागपाल एवं आयोजकों के साथ बैठक में सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। वही मेयर सुनिल उनियाल ने बताया कि दशहरा पर्व की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है।वही  रावण, कुंभकरण, मेघनाथ एवं सोने की लंका दहन की सभी व्यवस्थओं कोअंतिम रूप देकर पूर्ण कर लिया है।

इस बार रावण का पुतला जलाए जाने को लेकर दूनवासी बहुत उत्साहित हैं. पुतला तैयार हो चुका है. कमेटी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. पुतला दहन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इस बार सनील के कपड़े से पुतले बनाए जा रहे हैं। इसी के साथ इन पुतलों की ऊंचाई भी बढ़ाई गई है।

बता दे कि प्राप्त जानकारी में देहरादून स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत करीब 15.57 करोड़ की लागत से परेड ग्राउंड का सौंदर्यीकरण किया गया है। वही इस परेड मैदान में हर तरफ हरियाली के साथ रेन वाटर हॉर्वेस्टिंग, सोलर पार्क, किड्स पार्क, स्टेज, टॉयलेट्स, फुटपाथ जैसे निर्माण कार्य किए गए हैं। वही यहां जब से परेड ग्राउंड का निर्माण कार्य स्मार्ट सिटी ने किया है तब से लेकर अब कोई भी मेले का आयोजन नहीं हुआ। परेड ग्राउंड के ब्यूटिफिकेशन किए जाने के बाद परेड ग्राउंड को नुकसान न पहुंचे इसको देखते हुए दशहरा कमेटी के प्रधान ने बताया कि वर्षो से हर वर्ष की भांति इस परेड मैदाम में ही दशहरे पर्व का आयोजन होता आ रहा है।

वही इस दशहरे मेले की अनुमति कुछ शर्तो के आधार मिली जिसमें परेड ग्राउंड के ब्यूटिफिकेशन को जितना बचा सके हमारी पूरी कोशिश रहेगी। रही बात मंहगी घास की उसे बचान के लिए रेत व लकड़ी के फट्टो को बिछाया जा रहा है। वही इसी के साथ पुतलो में जो पुराल मंगाई गई है। उसके जलने के बाद साफ सफाई अगले दिन कर दी जाएगी।

वही इस दौरान  बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी  के प्रधान संतोख सिंह नागपाल द्वारा बताया गया कि इस बार का रावण दहन एवं कुंभकरण, मेघनाथ व लंका दहन अपने आप में एक आकर्षण का केंद्र होगा ।  इस बार रावण को  भव्य रूप दिया गया है!   साथ ही एक दिन पहले 23अक्टूबर दिन सोमवार को परेड ग्राउंड में भव्य लाइटिंग का विशेष प्रबंध किया गया है जो कि अपने आप में देखने लायक है।

उन्होंने बताया कि इस बार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी जी होंगे मीडिया प्रभारी संजीव विज द्वारा बताया गया कि शोभायात्रा का शुभारंभ कालिका मंदिर मार्ग स्थित मां कालिका माता मंदिर से होगा । शोभा यात्रा कालिका माता मंदिर मार्ग से होते हुए मोती बाजार, पलटन बाजार ,घंटाघर से होते हुए एश्लेहाल चौक से परेड ग्राउंड की तरफ प्रस्थान करेगी एवं वहां पहुंचकर 5:00 बजे लंका दहन का कार्यक्रम होगा और 6:05 पर रावण, कुंभकरण, मेघनाथ के पुतलो का देहन किया जाएगा।इसी के साथ  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद देहरादून के विभिन्न स्थानों का स्थलीय भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया।

वही इसके बाद बुधवार दिनांक 25 अक्टूबर 2023 को भारत मिलाप का कार्यक्रम साय 4:00 बजे परेड ग्राउंड में रखा गया है वही इस दौरान  दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी के सदस्य  अशोक वर्मा  द्वारा बताया गया कि रावण दहन का कार्यक्रम बन्नू बिरादरी के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय सेठ लक्ष्मण दास विरमानी जी द्वारा किया गया।

 इस मौके पर परेड ग्राण्उड दशहरा महोत्सव में  मुख्य अतिथि डॉक्टर आरके जैन (अध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग )उत्तराखंड रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में महान श्री 108 कृष्णागिरी जी महाराज (टपकेश्वर मंदिर ),रमिन्द्री मंद्रवाल जी (डिप्टीरजिस्टार कॉपोरेटिव),माननीय अशोक वर्मा जी (पूर्व अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग),श्रीमती गीता विरमानी जी समाजसेवीका उपस्थित रहेंगे।

परेड ग्राण्उड दशहरा महोत्सव में योगेश व्यास , मनोज साहनी , पंकज कालड़ा,हरजीत सिंह, जसप्रीत सिंह जस्सी,तरनदीप सिंह मन्नी,कमल मिनोचा,महेश डोरा चंदन दुआ,ऋषि अरोड़ा, अभिषेक, दीपक ग्रोवर, व बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी के समस्त कार्यकारिणी उपस्थित थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.