उत्तराखंड:11 अगस्त 2025,सोमवार को देहरादून । स्थित राजधानी में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया था. इस दौरान देहरादून में जमकर बारिश हुई.बारिश में पूरा देहरादून शहर पानी-पानी हो गया था। दून । शहर में जगह जगह जलभराव हो गया है। जिससे जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने आज स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर जमकर बरस रहा है। देहरादून में देर रात से ही जमकर बारिश हो रही है। कई इलाकों में हुआ जलभराव और नदी नाले उफान पर आ गए हैं। स्थित नदी-नाले उफान पर आ गए। राजधानी देहरादून में मूसलाधार बारिश का कहर, कांवली रोड पुल के ऊपर आया नदी का पानी।नदी रिस्पाना एवं बिंदाल नदी टोंस नदी सभी बरसाती नदीयां अपने उफान पर बह रही है, आस पास के घर खाली करा दिए गए है।
देर रात से लगातार हो रही भारी बरसात के कारण नदी/ नालो के उफान पर आने से कई इलाकों में जलभराव की स्थिती होने तथा नेहरू कालोनी क्षेत्र में रिस्पना नदी के किनारे का पुश्ता ढहने से 02 मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा मौके पर जाकर स्थिती का जायजा लिया गया। क्षतिग्रस्त मकानों के निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के निर्देश दिये गये, साथ ही आस-पास के लोगों से वार्ता कर नदी के बढते जल स्तर के दृष्टिगत नदी किनारे न जाने की हिदायत दी। इसके अतिरिक्त सभी अधिकारियों को एलर्ट रहते हुए हर स्थिती पर नजर रखने तथा नदी/ नालों के किनारे लगातार भ्रमणशील रहते हुए वहां रहने वाले लोगों को लाउड हेलरों के माध्यम से सतर्क करने के निर्देश दिये गये।
इस दौारान बारिश के कहर की वीडियो स्थानीय लोगो ने शेयर की है। जो सामने आए हैं। जानकारी के मुताबिक देहरादून के नालापानी क्षेत्र में देखने को मिलेगा. रायपुर क्षेत्र में आधा दर्जन से ज्यादा गाय एक के बाद एक बहती नजर आ रही है! साथ ही अन्य जिलों में भी कहीं.कहीं आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र वर्षा के दौर होने की आशंका है।
साथ ही देहरादून के कुछ इलाकों में घरों में भी पानी घुसने की सूचना है, जबकि गली-मोहल्ले में भी सड़कें तालाबों में तब्दील हैं. वही, भारी बारिश के बाद सड़कें नदी में तब्दील हो गई थी. आईटी पार्क के एक बिजलीघर में पानी की रफ्तार डराने वाली थी. देहरादून के कुछ इलाकों में घरों में भी पानी घुसने की सूचना है, लागातार हो रही भारी बारिश के कारण सड़के व नाले उफान आनके के कारण द्वोत्र के लोगो एवं आने.जाने वाले राहगीरों को भी परेशानियों पर सामने करना पड़ रहा है।इस दौरान जानकारी के मुताबिक सोमवार 11 अगस्त को देहरादून के प्राचीन टपकेश्वर मंदिर के नीचे बहने वाली तमसा नदी भी उफान पर थी. तमसा नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी मंदिर के अंदर चला गया था।
वही इस मंदिर का एक हिस्सा पानी में डूबा हुआ दिख रहा है। टपकेश्वर के तमसा नदी का जल स्तर इतना ज्यादा है कि मंदिर के आसपास लोगों का जाना प्रतिबंधित कर दिया गया है। साथ ही मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखंड में अभी बारिश से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में अगले तीन दिन भारी बारिश की आशंका बनी हुई है, जिसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है।
अभी फिलहाल भारी वर्षा से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।मौसम विभाग के अनुसार, आज देहरादून समेत तीन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र वर्षा के दौर होने की आशंका है।आने वाले दिनों की बात करें तो 15 अगस्त तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा।