पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली में मनीष सिसोदिया से मुलाकात की

Spread the love

चण्डीगढ, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को यहां आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से मुलाकात की। नौ अगस्त को उच्चतम न्यायालय ने उन्हें जमानत दे दी थी।
पिछले सप्ताह उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा हुए सिसोदिया के साथ मान की यह पहली मुलाकात थी। सिसोदिया को आबकारी नीति मामले में पिछले साल 26 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था और नौ अगस्त को उच्चतम न्यायालय ने उन्हें जमानत दे दी थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.