CM धामी को पूजित अक्षत, श्री राम मंदिर का चित्र एवं निमंत्रण पत्रक भेंट!

Spread the love

देहरादून/उत्तराखण्ड: 12 JAN.–2024: खबर…. राजधानी से शुक्रवार को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास में अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पूर्व अक्षत वितरण टोली के सदस्यों द्वारा श्री राम मंदिर, अयोध्या से लाए गए पूजित अक्षत, श्री राम मंदिर का चित्र एवं निमंत्रण पत्रक मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी को भेंट किये गये।

वही इस अवसर पर  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  ने कहा कि भगवान श्री राम आगामी 22 जनवरी 2024 को श्री अयोध्या धाम में नव्य-दिव्य मंदिर में विराजमान होंगे, जिसके अंतर्गत पूरे देश में धूमधाम से “अक्षत कलश यात्रा“ संचालित की जा रही हैं। वही इसी के साथ उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को हम सब प्रभु श्री रामलला को भव्य मंदिर में विराजमान होते हुए देखेंगे।

साथ ही उन्होनें को पूजा-अर्चना के साथ टोली के सदस्यों श्री चन्द्रगुप्त विक्रम,  ज्ञानेश  गोविन्द, सतीश,  नीरज गौड़ एवं अन्य लोगो ने पूजित अक्षत, श्री राम मंदिर का चित्र एवं निमंत्रण पत्रक भेंट किये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.