उत्तराखंड की रजत जयंती समारोह में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर

Spread the love

उत्तराखंड: 30 Oct.2025,ब्रहस्पतिवार को देहरादून / राजधानी स्थित बृहस्पतिवार, देर साम को FRI  देहरादून में देवभूमि उत्तराखंड की रजत जयंती समारोह में मा0 प्रधानमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर है। वही इस के मौके पर गढ़वाल आयुक्त श्री विनय शंकर पांडे एवं सूचना महानिदेशक श्री वंशीधर तिवारी ने बृहस्पतिवार, देर साम को FRI  देहरादून में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सभी व्यवस्थाओं को समयबद्व तरीके से चाक चौबंद करने के निर्देश दिए।

इस दौरान गढ़वाल आयुक्त एवं सूचना महानिदेशक ने मुख्य पंडाल, स्टेज डिजाइन एवं लेआउट को लेकर इंजीनियर्स के साथ विस्तार से चर्चा की। साथ ही वीआईपी, वीवीआईपी और कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए आम जनता हेतु बैठने की उचित व्यवस्था, पार्किंग, प्रवेश एवं निकासी आदि व्यवस्थाएं का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अपर निदेशक सूचना आशीष त्रिपाठी, सहायक निदेशक बद्री चंद नेगी, व्यवस्था अधिकारी रामपाल रावत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.