उत्तराखंड: 05 Nov..2025, बुधवार को देहरादून / राजधानी स्थित देहरादून जनपद एसएसपी देहरादूनअजय सिंह द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश हेतु बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारो के सत्यापन के लिए अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशो के क्रम में अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमो द्वारा बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारो तथा संदिग्धो के सत्यापन हेतु अभियान चलाया गया।
वही इस अभियान के दौरान पुलिस टीमो द्वारा एफ0आर0आई0/आई0एम0ए0/जौलीग्रान्ट एंव थाना प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत टीएचडीसी कालोनी, फुलसैनी, जामुनवाला व उसके आसपास के क्षेत्रों में रह रहे लगभग 650 बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों व संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया तथा किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 13 मकान मालिकों के विरूद्ध 83 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान की कार्यवाही कर रू0 1,30,000/ की का जुर्माना किया गया तथा 08 अन्य संदिग्ध के विरूद्व धारा 81 पुलिस अधि0 के अन्तर्गत कार्यवाही कर 2000/- रुपये का जुर्माना वसूला गया।