देहरादून/उत्तराखण्ड: 16 Oct.–2023: खबर…. राजधानी से सोमवार को देहरादून स्थित थाना रायवाला पुलिस टीम के द्वारा मिली ताजा जानकारी के अनुसार 13.10.2023 को शिकायकर्ता निवासी छिद्दरवाला द्वारा लिखित तहरीर देकर अवगत कराया की उनकी पुत्री दिनांक 08.10.2023 से घर से बिना बताये कही चली गयी है।
जिसकी काफी तलाश करने पर भी कोई जानकारी नही हो पा रही है तहरीर पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना रायवाला पर मु0अ0स0 234/23 धारा 363 भादवि बनाम अज्ञात मे अभियोग पंजीकृत कर गुमशुदा/अपह्ता की तलाश व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गयी । थाना रायवाला पुलिस टीम, जिसमें (1). म0उ0नि0 नमिता सैनी, थाना रायवाला,, (2). अ0उ0नि0 दीपक ध्यानी ,थाना रायवाला, (3). कानि0 1392 अर्जुन ,थाना रायवाला, (4). म0कानि0 33 रितू, थाना रायवाला
वही इस दौरान गठित पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए दिनांक 15.10.2023 को अपह्ता बालिका को गाजियाबाद उ0प्र0 से सकुशल बरामद किया करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता (1). पंकज पुत्र सतीश कुमार निवासी अठूस आगरा उ0प्र0 हाल पता म0न0 46 सेक्टर 2ए वशुधरा गाजियाबद उ0प्र0, उम्र 26 वर्ष है।अपह्ता बालिका के बयानों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 376/366ए भादवि व 5/6 पोक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी । अभियुक्त को समय से मा0न्यायालय पेश किया गया।