पुलिस ने 11 वर्षो से फरार वारेंटी महिला को गिरफ्तार किया..!

Spread the love

देहरादून/उत्तराखण्ड: 20 Feb.–2024: खबर…. राजधानी से मंगलवार को  आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा वांछित/ईनामी/फरार चल रहे अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु सभी अधीनस्थों को कडे निर्देश निर्गत किये गये है। निर्गत निर्देशों के क्रम में कार्यवाही करते हुए वर्ष 2013 से एन0आई0 एक्ट में फरार चल रही महिला अभियुक्ता ऋतु चौधरी की गिरफ्तारी हेतु थाना राजपुर पर गठित पुलिस टीम लगातार सुरागरसी-पतारसी करते हुए तथा इलेक्ट्रानिक सर्विलासं के माध्यम से भी प्रयास किये जा रहे थे।

इसी के साथ ही मां0 न्यायालय ने उक्त महिला अभियुक्ता के विरूद्ध कुर्की वारंट भी जारी किये गये थे। अभियुक्ता द्वारा गिरफ्तारी से बचने के लिये अपना स्वयं का घर छोडकर अन्यत्र किराये के मकान में रह रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा महिला अभियुक्ता को उसके क्लासिक अपार्टमेंट मयूर विहार स्थित किराये के मकान से गिरफ्तार किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्ता:

ऋतु चौधरी पत्नी रविन्द्र चैधरी निवासी: 139 राजपुर रोड देहरादून ।
हाल निवास: क्लासिक अपार्टमेंट मयूर विहार देहरादून

Leave A Reply

Your email address will not be published.