पुलिस द्वारा हाई प्रोफाइल नशे की तस्करो में  सरगना व विदेशी महिला से करोड़ों का माल सहित दबोचा।

LSD मंगवाने के लिये अभियुक्त डार्क वैब का करते थे इस्तेमाल।

Spread the love

उत्तराखंड:28 अप्रैल 2024, रविवार को राजधानी में थाना प्रेमनगर, देहरादून क्षेत्र में  आज नशा तस्कराे पर दून पुलिस ने सर्जिकल स्ट्राइक की। इस मौके पर करोडो रू0 कीमत की हाईप्रोफाइल ड्रग्स के साथ कोबरा गैंग के 03 हाईटेक नशा तस्करो को दून पुलिस ने  गिरफ्तार किया।

वहीं जिसमें मदक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु पूर्व से ही गठित टीम के माध्यम से कोबरा गैंग के सदस्यों द्वारा देहरादून में हाई प्रोफाइल ड्रग LSD (Lysergic acid diethylamide) सप्लाई किये जाने की सूचना प्राप्त हुई जिस पर ’थानाध्यक्ष प्रेमनगर’ द्वारा थाना स्तर पर तत्काल अलग अलग टीमें गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए रवाना किया गया।

इसी के साथ पुलिस, टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान नंदा की चौकी बिधोली रोड से 03 अभियुक्तों को हाईप्रोफाइल मादक पदार्थ LSD (Lysergic acid diethylamide) 2058 ब्लॉटस, 6 ग्राम अवैध हेरोइन तथा इलेक्ट्रॉनिक मिनी तराजू, के साथ गिरफ्तार किया गया, तथा तस्करी में प्रयुक्त 02 वाहनो को सीज किया गया। अभियुक्तों के विरूद्व थाना प्रेमनगर में अंतर्गत धारा 8/21/22/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*नाम पता अभियुक्त :-1- रजत भाटिया पुत्र अशोक भाटिया निवासी मकान नंबर- 22 हकीकत नगर थाना सदर, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 25 वर्ष

2- शिवम अरोड़ा पुत्र अशोक अरोड़ा निवासी मकान नंबर-20 A हकीकत नगर थाना सदर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 25 वर्ष

3-कृष गिरोटी पुत्र स्वर्गीय प्रवीण गिरोटी निवासी मकान नंबर 11C ईदगाह चकराता रोड थाना कैंट देहरादून

इस दौरान पुलिस की पूछ्ताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे तीनों एक दूसरे से एक पार्टी में मिले थे, जहाँ से उनकी अच्छी दोस्ती हो गयी थी, जिसके बाद वे तीनो कोबरा गैंग के सम्पर्क में आ गये तथा देहरादून में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्रो तथा पार्टीयों में LSD (Lysergic acid diethylamide)) एवं हेरोइन की सप्लाई करने लगे। अभियुक्त रजत भाटिया द्वारा बंगलौर स्थित डीलर से डार्क वेब पर हाईप्रोफाइल ड्रग्स को आर्डर कर कुरियर के माध्यम से LSD मंगवाता है ।

तथा कृष गिरोटी, जो एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान का छात्र है व शिवम अरोडा जो पूर्व एक अन्य प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान का छात्र रहा था, अलग-अलग शिक्षण संस्थानो के छात्रों से सम्पर्क कर उन्हें LSD तथा अन्य मादक पदार्थ महंगे दामों मे उपलब्ध कराते है। पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई का काम रजत भाटिया करता है, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्रो तथा पार्टियों मे LSD के साथ अन्य मादक पदार्थो की भी मांग होने के कारण अभियुक्त अपने पास हीरोइन व अन्य हाईप्रोफाइल ड्रग्स भी रखते है। अभियुक्तों से पूछताछ में उनके द्वारा कुछ बड़े LSD डीलर के संबंध में जानकारी दी गई है जिनको चिन्हित कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*बरामदगी*(1) 2058 ब्लॉटस् LSD  

(2) 6 ग्राम अवैध हेरोइन

(3) बैटरी युक्त इलेक्ट्रॉनिक मिनी तराजू

(4) इको स्पोर्ट्स कार संख्याUK07 DP 3535

(5) बलेनो कार संख्या HR26 CY 3362

*(बरामद मादक पदार्थो की अर्न्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 02 करोड 05 लाख रू0 तथा भारतीय बाजार में कीमत लगभग 63 लाख रु0 है।)*

वहीं जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अवैध नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में दून पुलिस लगातार नशा तस्करों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

वहीं इस दौरान पुलिस टीम को एसएसपी देहरादून द्वारा 25000/- रुपए के पुरुस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

 

*

Leave A Reply

Your email address will not be published.