देहरादून/उत्तराखण्ड: 17 Oct.–2023: खबर…. राजधानी से मंगलवार को देहरादून स्थित कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र के अंतर्गत आज दून पुलिस ने 01 किलो 600 ग्राम अवैध गांजे तथा 122 ग्राम अवैध चरस के साथ अलग- अलग थाना क्षेत्रों से 02 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार।
वही जिसमें माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड की “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” की परिकल्पना को साकार करने के लिए एसएसपी देहरादून के निर्देशन में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 02 अभियुक्तों को 01 किलो 600 ग्राम अवैध गांजे तथा 122 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारअभियुक्त: नाम पता :1-शमीम पुत्र नूर मौहम्मद निवासी गाँव बसेडा खुर्द थाना धामपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता गाँव कांवली जीएमएस रोड थाना बसन्त विहार जनपद देहरादून उम्र 22 वर्ष ।
वही इस दौरान कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा दिनाँक 16-10-2023 को ब्रहमपुरी नगर निगम तिराहे के पास खाली प्लाट से 01 अभियुक्त शमीम पुत्र नूर मौहम्मद को कुल 01 किलो 600 ग्राम अवैध गाँजे के साथ गिरफ्तार किया गया। वही बरामद 01 किलो 600 ग्राम अवैध गाँजे के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार!
वही इसी के साथ दुसरी ओर थाना सहसपुर क्षेत्र के अंतर्गत आज , 122 ग्राम अवैध चरस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त: बाबर अली पुत्र नूर मोहम्मद निवासी ग्राम जाटोवाला, थाना सहसपुर देहरादून, उम्र 40 वर्ष!