गवर्नर से लोगों ने द्वारा अपनी-अपनी शिकायतें/समस्याएं सम्मुख रखी!

Spread the love

उत्तराखण्डः14 सितंबर 2024, शनिवार को राजधानी /देहरादून स्थित राजभवन में उत्तराखंड  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने   विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी और हर संभव निवारण का आश्वासन दिया। वही  राज्यपाल द्वारा राजभवन में पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों सहित अन्य लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान हेतु समय-समय पर जन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

आज दूरस्थ जनपदों उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, पौड़ी आदि जिलों से 7 लोगों द्वारा अपनी-अपनी शिकायतें/समस्याएं राज्यपाल के सम्मुख रखी गई। इस अवसर पर जमीन धोखाधड़ी, रोजगार दिलाए जाने से संबंधित, गांव के विकास कार्यों और आर्थिक सहायता व अन्य प्रकार की समस्याएं राज्यपाल के सम्मुख रखी गई। साथ ही राज्यपाल ने सभी लोगों की शिकायतों/समस्याओं को गंभीरता से सुना और उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

वही इस मौके पर  राज्यपाल ने कहा कि सभी समस्याओं का नियमानुसार यथाशीघ्र निवारण सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होंने शिकायत निवारण अधिकारी को उक्त समस्याओं हेतु संबंधित जिलाधिकारियों एवं अधिकारियों को तत्काल प्रेषित करते हुए समस्याओं का निस्तारण यथाशीघ्र करने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने कहा कि सभी समस्याओं का निश्चित समयावधि में निराकरण सुनिश्चित किया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.