फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले का आयोजन

Spread the love

उत्तराखण्ड : 23 जून 2025 ,देहरादून। आज दून विश्वविद्यालय में स्वर्गीय अनिल चंदोला की स्मृति में फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले आयोजित किए गये. इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत तथा पूर्व महापौर सुनील उनियाल गामा के साथ भाजपा की वरिष्ठ नेत्री नेहा जोशी उपस्थित रहीं। स्वर्गीय अनिल चंदोला ने ‘दून वॉरियर्स फुटबॉल क्लब’ के अध्यक्ष रहते हुए नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को खेल के माध्यम से एक नई दिशा दी और उन्हें सकारात्मक राह दिखाने का कार्य किया। उनकी स्मृति में आयोजित यह टूर्नामेंट उनके कार्यों को आगे बढ़ाने और उन्हें श्रद्धांजलि देने की एक सराहनीय पहल है। कार्यक्रम मे वक्ताओं ने इस आयोजन से जुड़े समस्त आयोजकों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर स्वर्गीय अनिल चंदोला की धर्मपत्नी श्रीमती मंजू चंदोला, राज्य आंदोलनकारी बीर सिंह पंवार, पार्षद शोभत चंद रमोला, सुनील बटोला, अनिल सारस्वत, अनिल चंदेल, नवीन रमोला, आशीष रांगड़, प्रज्वल भट्ट, सत्येंद्र सिंह चौहान, सिद्धार्थ बटोला, सार्थक भट्ट, आशीष राणा, अंशित नौटियाल सहित अन्य सम्मानित जन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.