दशहरा उत्सव पर आयोजकों ने किया स्पष्ट..! देखेगें किसका रावण तकत वर होगा.?

navratri

उत्तराखण्डः 09 अक्टूबर 2024, बुधवार को देहरादून स्थित  आज सुभाष रोड स्थित एक होटल में कमेटी के अध्यक्ष संतोख नागपाल व कमेटी के सदस्यो के साथ एक प्रेस कांफ्रेस आयोजित की गई। वही इस प्रेस वार्ता में कमेटी के अध्यक्ष नागपाल ने स्पष्ट कर दिया कि इस बार का दशहरा उत्सव हर साल की भांति दून के परेड  ग्राउंड के खेल मैदान में रावण दहन व लंका किया जाएगा। जिसकी पूर्ण अनुमति जिला प्रशासन से मिल गई है।

वही इस  प्रेस वार्ता में बाल युवा संघ दशहरा कमेटी के अध्यक्ष सरदार संतोख सिंह नागपाल ने पत्रकारो को  बताया गया कि दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी बाल युवा संघ द्वारा 12 10.2024 दिन शनिवार को देहरादून स्थित  परेड ग्राउंड में बड़े ही हर्षहोउल्लास के साथ दशहरा पर्व मनाया जाएगा। बन्नू बिरादरी इस बार भी दशहरा पर्व का आयोजन बड़ी धूमधाम से करने जा रही है. बीते 76 वर्षों से बन्नू बिरादरी इस कार्यक्रम को परेड ग्राउंड में करती आ रही थी, मगर इस साल दो धड़ों में आयोजकों ने 77वां दशहरा महोत्सव  परेड ग्राउंड/ बन्नू स्कूल रेस कोर्स के मैदान में मनाने का निर्णय लिया है।देखेगें किसका रावण तकत वर होगा.?

ताजा जानकारी के मुताबिक  राजधानी  दून  शहर में पिछले 77 साल से दशहरा का आयोजन करती आ रही  परन्तु इस बार बन्नू बिरादरी दो धड़ों में बंटकर दशहरा उत्सव का आयोजन करने जा रही है। वही जिसमें से एक मूल संस्था बन्नू बिरादरी गुट  का आयोजन जहां बन्नू स्कूल रेसकोर्स देहरादून  में होना निश्चित हुआ है, वहीं बाल युवा संघ बन्नू बिरादरी बिरादरी   परेड ग्राउंड के खेल मैदान में रावण व मेघनाथ, कुंभकरण का पुतला दहन व लंका  दहन करेगी एवं शोभायात्रा निकालेगी।

साथ ही इस आयोजन को लेकर बन्नू बिरादरी के दोनों धड़ों में   अलग-अलग बैठक हुई। हालांकि दोनों ही पक्षों ने आपस में किसी प्रकार के मतभेद या विवाद से इंकार किया है। हालांकि वह ये साफ नहीं कर पाए कि जब कोई विवाद नहीं तो अलग अलग आयोजन की नौबत क्यों आई। वही इसी के साथ बन्नू बिरादरी के अध्यक्ष हरीश विरमानी ने कहा कि दून में वर्षों पहले सिर्फ बन्नू बिरादरी ही रावण दहन का कार्यक्रम करती थी। अब अनेक संस्थाएं ऐसा आयोजन कर रही हैं। जो लोग परेड ग्राउंड में रावण दहन का आयोजन कर रहे हैं। वह भी उनकी कार्यकारिणी में शामिल हैं, उन्हे भी प्रेसवार्ता में बुलाया गया था,लेकिन वह क्यों नहीं आए, इसकी उन्हें जानकारी नहीं। बन्नू बिरादरी के अध्यक्ष हरीश विरमानी ने कहा कि . इस वर्ष दशहरा पर्व में उपस्थित होने के लिए किसी भी तरह से आमंत्रण पत्र भी बिरादरी की ओर से नहीं छपवाए गए हैं. ना ही किसी विशेष व्यक्ति को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

वही इस  प्रेस वार्ता में कमेटी के अध्यक्ष सादर  संतोख सिंह नागपाल द्वारा बताया गया कि अबकी बार विशेष रूप से बाल युवा संघ द्वारा लंका का बहुत ही सुंदर तरीके से प्रस्तुतीकरण किया जाएगा इसके उपरांत 50फीट कुंभकरण मेघनाथ एवं 55फीट रावण के पुतलों का देहन किया जाएगा जो अपने आप में एक देखने लायक होगा।
प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से राजपुर क्षेत्र विधायक खजान दास , बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी बाल युवा संघ के महामंत्री हरीश डोरा,प्रेम भाटिया, भीमसेन विरमानी ,रमेश खनिजों , योगेश व्यास ,अमित कपूर, राजेंद्र सिंह ढिल्लों,सुनील शर्मा ,अशोक वर्मा, भारत आहूजा , मोनिश विरमानी, विजय अरोड़ा ,सुनील आहूजा, विजय कोहली, ऋषि अरोड़ा, सरदार हरजीत सिंह ,सरदार  तरनदीप सिंह , सरदार जसविंदर सिंह जस्सी,मनोज साहनी ,संजीव विजआदि प्रेस वार्ता में उपस्थित हुए।
इस अवसर पर 12 अक्टूबर 2024, को शोभा यात्रा दोपहर 2:00 बजे कालिका मंदिर मार्ग स्थित श्री गोपीनाथ मंदिर से परेड ग्राउंड की तरफ प्रस्थान करेगी शोभायात्रा में सबसे पहले कालिका माता मंदिरसे जहां पर राम लक्ष्मण हनुमान जी के स्वरूपों का पूजा अर्चना करने के उपरांत पलटन बाजार घंटाघर, घंटाघर से एश्ले हॉल होते हुए परेड ग्राउंड की तरफ प्रस्थान करेगी। शोभायात्रा में सात अलौकिक झांकियां बनाई जा रही हैं साथ ही नासिक का बैंड, ढोल, डीजे एवं रथ होंगे।इसके उपरांत 12 अक्टूबर 2024, शोभायात्रा वापस कालिका मंदिर मार्ग स्थित प्रस्थान करेगी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.