प्रशिक्षकों के कॉन्ट्रैक्ट को 2025-26 के सत्र के लिए बढ़ाने का आदेश जारी

Spread the love

उत्तराखण्ड : 03 जून 2025 ,देहरादून। उत्तराखंड राज्य की कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य का कहना हैं की प्रदेश के विभिन्न जनपदों में खेल विभाग में कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे खेल प्रशिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। आज विभाग द्वारा सभी जिला क्रीड़ा अधिकारियों को इन प्रशिक्षकों के कॉन्ट्रैक्ट को 2025-26 के सत्र के लिए बढ़ाने का आदेश जारी करवा दिया गया है। इन प्रशिक्षकों के कॉन्ट्रैक्ट का मामला उनके संज्ञान में आने के बाद उन्होंने विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में इसका निर्देश जारी किया था। इस आदेश के बाद न सिर्फ कॉन्ट्रैक्ट खेल प्रशिक्षकों की नौकरी की समस्या खत्म होगी, साथ ही हमारे खिलाड़ियों की ट्रेनिंग भी सुचारू रूप से चल सकेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.