गांधी पार्क को पीपीपी मोड मे देने का विरोध

Spread the love

उत्तराखंड: 11 जून 2024, देहरादून।  गांधी पार्क को नगर निगम के द्वारा पीपीपी मोड में देने के प्रस्ताव को खारिज करने की मांग को लेकर समाजिक संस्थाओ के पदाधिकारियो द्वारा हस्ताक्षरित मांग पत्र को लेकर संयुक्त नागरिक संगठन का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी सोनिया से उनके कार्यालय मे मिला। जिलाधिकारी सोनिया से मुलाकात के दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने गांधी पार्क को निगम द्वारा ही पूर्ववत ही संचालित किए जाने का सुझाव दिया। जिलाधिकारी द्वारा नगर आयुक्त को तत्काल वार्तालाप कर निर्देश दिये गये।जिलाधिकारी द्वारा शिष्टमंडल को बताया गया कि जनहित मे निगम द्वारा ऐसा कोई प्रस्ताव शासन को नहीं भेजा जाएगा। इस पर प्रतिनिधि मंडल ने जिला अधिकारी के त्वरित निर्णय पर खुशी व्यक्त करते हुए इनका आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधि मंडल में शामिल संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल बीएम थापा ने कहा जनहित से संबंधित विषय पर हम अधिकारियों को सकारात्मक सुझाव देते हुए आमजन के हित मे निर्णय लिए जाने हेतु दबाव भविष्य में भी बनाते रहेंगे। इन्होने कहा स्मार्टसिटी के बेतरतीब कार्यो से दूनवासियो की परेशानियो को लेकर संगठन जिम्मेदार अधिकारियो से मिलेगा। शिष्टमंडल में चौधरी ओमवीर सिंह, दीपचंद शर्मा, ठाकुर शेर सिंह, कर्नल बीएम थापा, अजय सोनकर, शक्ति प्रसाद डिमरी, प्रदीप कुकरेती, जगमोहन मेहंदीरता, एडवोकेट रवि सिंह नेगी, आरएस धुनता, सुशील त्यागी आदि शामिल थे।

एसडीएम शालिनी नेगी ने लिया ज्ञापन

जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में व्यस्तता के चलते पहले एसडीएम शालिनी नेगी द्वारा ज्ञापन लिया औऱ कहा क़ि आप जिलाधिकारी से थोड़ी देर बाद मिलकर वार्ता कर लीजिये।
आधे घण्टे के अंतराल बाद पूरा शिष्टमण्डल जिलाधिकारी से मिला औऱ सारी बातों से अवगत कराया। साथ ही पार्क के अन्दर पीछे की ओर सफाई कराने की भी मांग की। पार्क के अन्दर एंट्री शुल्क का विरोध जताया। जिस पर तत्काल जिलाधिकारी ने निगम आयुक्त से बात कर इसका निस्तारण करने की बात कही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.