“ऑपरेशन कालनेमि” : तीसरे दिन बड़ी संख्या में वशीभूत करते हुए धरे फर्जी बाबा

Spread the love
उत्तराखंड: 13 जुलाई 2025 रविवार को देहरादून स्थित तीसरे दिन अलग- अलग थाना क्षेत्रों से साधु संतों के भेष में घूम रहे गैर राज्यो के 23 ढोंगी बाबाओं के साथ कुल 34 ढोंगी बाबाओं को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया ।
उत्तराखंड मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशों पर देवभूमि में धर्म की आड में लोगो की भावनाओं व आस्थाओं से खिलवाड करने वाले छद्म भेषधारियों के विरूद्व “ऑपरेशन कालनेमि” अभियान चलाया जा रहा है।

 

साथ ही  अभियान के तहत आज दिनांक 13-07-2025 को विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए साधु-संतों के भेष में घूम रहे 34 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार ढोंगी बाबाओ में 23 व्यक्ति अन्य राज्यो के रहने वाले हैं।
वही इस  अभियान को सफल बनाने तथा लोगो की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले ढोंगी बाबाओं के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में ऐसे व्यक्यिों, जो साधु-संतों का भेष धारण कर लोगो को विशेषकर महिलाओं व युवाओ को भ्रमित कर उनकी व्यक्तिगत अथवा घरेलु समस्याओं का निदान करने का प्रलोभन देते हुए उन्हें वशीभूत करते हुए उनके साथ ठगी की घटनाओ को अजांम देते है, को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्व कठोर कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.